Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मोदी ने प्रयोगशालाओं में जाकर कोरोना वैक्सीन पर प्रगति की समीक्षा की - Sabguru News
होम Breaking मोदी ने प्रयोगशालाओं में जाकर कोरोना वैक्सीन पर प्रगति की समीक्षा की

मोदी ने प्रयोगशालाओं में जाकर कोरोना वैक्सीन पर प्रगति की समीक्षा की

0
मोदी ने प्रयोगशालाओं में जाकर कोरोना वैक्सीन पर प्रगति की समीक्षा की

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में कोरोना वैक्सीन बना रही तीन प्रमुख प्रयोगशालाओं का आज दौरा किया और वैक्सीन के विकास, उसे बनाने की प्रक्रिया तथा प्रगति की समीक्षा की।

प्रधानमंत्री अहमदाबाद, हैदराबाद और पुणे स्थित जायडस बायोटेक पार्क, भारत बायोटेक और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ पुणे के दौरे पर गए।

वैज्ञानिकों ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की कि प्रधानमंत्री खुद उनसे मिलने आए और वैक्सीन के बारे में बातचीत की। इससे वैज्ञानिकों को हौसला बढा है वैक्सीन के विकास की इस यात्रा के महत्वपूर्ण पड़ाव में उनके प्रयासों को बल मिला है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह गर्व की बात है कि स्वेदशी कोरोना वैक्सीन के विकास की प्रक्रिया अब तक बहुत तेज गति से आगे बढी है। उन्होंने वैक्सीन के विकास की इस यात्रा में भारत द्वारा विज्ञान के सिद्धांतों को अपनाए जाने का उल्लेख करते हुए वैज्ञानिकों से वैक्सीन के वितरण की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के बारे में सुझाव मांगे।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत का मानना है कि वैक्सीन केवल अच्छे स्वास्थ्य के लिए ही जरूरी नहीं है बल्कि यह विश्व की बेहतरी के लिए भी है। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ सामूहिक अभियान में पड़ोसियों के साथ साथ अन्य देशों की मदद करना भारत का कर्तव्य है।

उन्होंने वैज्ञानिकों से देश में नियामक प्रक्रिया में सुधार के लिए अपने सुझाव और विचार साझा करने के लिए भी कहा। वैज्ञानिकों ने एक रूपरेखा पेश की और बताया कि वे कोरोना वायरस से लड़ने के लिए कैसे अन्य नयी दवाओं पर भी काम कर रहे हैं।

जाइडस कैडिला प्रयोगशाला में वैज्ञानिकों से मुलाकात के बाद मोदी ने कहा कि ज़ाइडस कैडिला द्वारा विकसित की जा रही स्वदेशी डीएनए आधारित वैक्सीन के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए अहमदाबाद में ज़ाइडस बायोटेक पार्क का दौरा किया। मैं उनके इस कार्य हेतु किए जा रहे प्रयास के लिए टीम की सराहना करता हूं। भारत सरकार इस यात्रा में उनका साथ देने के लिए उनके साथ सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक प्रयोगशाला के दौरे के बाद उन्होंने कहा कि हैदराबाद में भारत बायोटेक सुविधा में, स्वदेशी कोविड-19 वैक्सीन की तैयारी के बारे में जानकारी दी गई। अब तक के परीक्षणों में हुई प्रगति के लिए वैज्ञानिकों को बधाई दी। उनकी टीम त्वरित प्रगति के लिए आईसीएमआर के साथ मिलकर कार्य कर रही है।

पुणे में वैज्ञानिकों से मिलने के बाद मोदी ने टि्वट किया कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की टीम के साथ अच्छी बातचीत हुई। उन्होंने अब तक की प्रगति के बारे में जानकारी साझा की कि वे वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया में कैसे तेजी ला रहे हैं। उनकी विनिर्माण इकाई का भी दौरा किया।