Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
कांग्रेस ने असम के लोगों को बम, बंदूक थमाया : मोदी - Sabguru News
होम Northeast India Assam कांग्रेस ने असम के लोगों को बम, बंदूक थमाया : मोदी

कांग्रेस ने असम के लोगों को बम, बंदूक थमाया : मोदी

0
कांग्रेस ने असम के लोगों को बम, बंदूक थमाया : मोदी
PM Modi said Congress handed bombs and guns to the people of Assam
PM Modi said Congress handed bombs and guns to the people of Assam
PM Modi said Congress handed bombs and guns to the people of Assam

कोकराझार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पर जोरदार हमला करते हुए कहा कि उसने अपने लंबे शासन के दौरान असम को बम, बंदूक और ब्लॉकेड में झोंक दिया था जबकि राष्ट्रीय जनताँत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने इस राज्य को शांति और सम्मान की सौगात दी है।

मोदी ने यहां भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा, मुझे संतोष है कि 2016 में बीटीआर में शांति और विकास का जो वादा हमने किया था, उसे लेकर हमने बहुत ईमानदार प्रयास किया है। कांग्रेस के लंबे शासन ने असम को बम, बंदूक और ब्लॉकेड में झोंक दिया था। एनडीए ने असम को शांति और सम्मान की सौगात दी है।

उन्होंने कहा कि आज बीटीआर का विस्तार भी हुआ है और विकास की नई शुरुआत भी हुई है।

बोडोलैंड के स्थायी विकास के लिए हमारा मंत्र है-शांति, समृद्धि और सुरक्षा। ये चुनाव महाजोत के महाझूठ और डबल इंजन के महाविकास के बीच है। जिस दल के नेताओं ने कोकराझार को हिंसा की आग में झोंका था, आज कांग्रेस ने अपना हाथ और अपना भाग्य उन लोगों को थमा दिया है। उस दौर में दिल्ली से लेकर गुवाहाटी तक कांग्रेस की सरकारें चुपचाप तमाशा देखती रहीं। आज हिम्मत देखिए, कांग्रेस एक महाझूठ बनाकर, एक बार फिर कोकराझार सहित पूरे बोडोलैंड टेरिटोरियल रीजन को छलने निकली है।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेता बार-बार कहते हैं कि ये ताला-चाबी वाले असम की पहचान हैं।

कांग्रेस के झूठ, उसकी साजिश को समझिए। सत्ता में वापसी के लिए कांग्रेस इन लोगों के सामने समर्पण कर चुकी है।
इस अपमान की सजा कांग्रेस को तो मिलेगी ही, इस पूरे महाझूठ को मिलेगी। कांग्रेस ने हमारे सत्रों, हमारे नामघरों को अवैध कब्जा गिरोहों के हवाले किया। एनडीए ने उनको मुक्त किया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने बराक, ब्रह्मपुत्र, पहाड़, मैदान-सबको भड़काया जबकि एनडीए ने इनको विकास के सेतु से जोड़ा है। असम के विकास के लिए यहां के लोगों का विश्वास एनडीए पर है।

असम में शांति और सुरक्षा के लिए लोगों का विश्वास एनडीए पर है। पूरा हिंदुस्तान जानता है कि यहां के नौजवानों में फुटबॉल बहुत फेमस है और उन्हीं की भाषा में कहूँ तो कांग्रेस और उसके महाझूठ को फिर रेड कार्ड दिखा दिया है।

उन्होंने कहा कि कल एक वीडियो में पूरे असम ने देखा है कि कैसे असम की पहचान, असम की बहनों के श्रम के प्रतीक, गमोसा का सरेआम अपमान किया गया। असम को प्यार करने वाला हर व्यक्ति, इन तस्वीरों को देखकर बहुत आहत है, बहुत गुस्से में है।

मोदी ने अटल बिहारी सरकार के कामकाज की चर्चा करते हुए कहा कि इसी एनडीए सरकार ने बाेडोलैंड टेरीटोरियल काउंसिल का अधिकार यहां के लोगों को दिया। एनडीए की वर्तमान केंद्र सरकार ने स्थाई शांति के लिए ऐतिहासिक बोडो अकॉर्ड पर मुहर लगाई। हमारी कोशिश है कि हर जनजाति को उसकी परंपरा, उसकी भाषा, उसके रोजगार के लिए सुरक्षा भी मिले, सम्मान भी मिले, इस दिशा में निरंतर काम जारी है। ऐसी कोई जनजाति नहीं जिससे कांग्रेस ने विश्वासघात नहीं किया।

उन्होंने कहा एनडीए सरकार, कोच, राजबोन्शी, मोरान, मोटोक, सूतिया और सभी जनजातियों के हित में कदम उठा रही है। कांग्रेस ने चाय बगान में काम करने वाले साथियों को कभी पूछा तक नहीं। एनडीए सरकार ने चाय बागान में काम करने वाले मजदूर भाई-बहनों की हर चिंता के समाधान का प्रयास किया। करीब सबा तीन लाख परिवारों को जमीन का पट्टा दिया गया और बहन-बेटियों का जीवन आसान बनाया गया। उनकी मजदूरी बढ़ायी गयी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि असम में पहले चरण के मतदान में यहां के लोगों ने एनडीए को भरपूर आशीर्वाद दिया है।

पहले चरण की वोटिंग में असम ने डबल इंजन की सरकार की भव्य विजय पर मोहर लगा दी है। उन्होंने कहा, मैं आपके घर के सदस्य की तरह हूं, इसलिए आपका मुझ पर पूरा अधिकार है। हम मिलकर इस विश्वास को दिनों दिन और मजबूत करेंगे। हम मिलकर इस क्षेत्र का विकास करेंगे। हम मिलकर यहां की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।

असम के निरंतर विकास के लिए डबल इंजन की सरकार जरूरी है। केंद्र में भी एनडीए सरकार, राज्य में भी एनडीए सरकार। जब दोनों की ताकत लगती है, तो और तेजी से काम होते हैं।