Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Pm Modi's favorite Row Pecs Ferry Service resumes - प्रधानमंत्री मोदी की पसंदीदा रो पेक्स फेरी सेवा फिर से शुरू - Sabguru News
होम Gujarat प्रधानमंत्री मोदी की पसंदीदा रो पेक्स फेरी सेवा फिर से शुरू

प्रधानमंत्री मोदी की पसंदीदा रो पेक्स फेरी सेवा फिर से शुरू

0
प्रधानमंत्री मोदी की पसंदीदा रो पेक्स फेरी सेवा फिर से शुरू
Pm Modi's favorite Row Pecs Ferry Service resumes
Pm Modi's favorite Row Pecs Ferry Service resumes
Pm Modi’s favorite Row Pecs Ferry Service resumes

भावनगर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पसंदीदा परियोजना घोघा-दहेज रो-पेक्स फेरी सेवा आज से दोबारा शुरू हो गयी। गुजरात में खंभात की खाड़ी में सौराष्ट्र क्षेत्र के भावनगर जिले के घोघा और दक्षिण गुजरात के भरूच के दहेज के बीच चलने वाली यह सेवा गत 27 अक्टूबर को शुरू हुई थी और 21 नवंबर से तकनीकी कारणों से बंद थी।

उस दिन इसके 525 यात्री और 100 से अधिक वाहन क्षमता वाले जहाज के इंजन को ठंडा करने वाली कूलिंग प्रणाली बीच समुद्र में बंद हो गयी थी। इसके पाइप में मिट्टी और प्लास्टिक का टुकड़ा घुस जाने के चलते ऐसा हुआ था। उस समय 461 यात्री इस पर सवार थे और जहाज काे टग बोट से खींच कर वापस किनारे लाना पड़ा था। फेरी सेवा से जुड़े अधिकारी डी मरणाल ने बताया कि आज सुबह यह सेवा घोघा से शुरू हो गयी।

उन्होंने कहा कि जहाज की मरम्मत के बाद समुद्र में इसके तीन सफल परीक्षण हुए थे। हुआ है। यह सब इंडियन रजिस्टर ऑफ शिपिंग के सर्वेयर की देखरेख में हुआ। रो पेक्स फेरी सेवा को फिर से शुरू करने की अनुमति दो दिन पहले ही मिल गयी थी।

रो पेक्स सेवा (जो पिछले साल 22 अक्टूबर को प्रधानमंत्री के हाथों शुरू हुए केवल यात्री जहाज वाले रो रो सेवा का उन्नत स्वरूप है और यात्रियों के अलावा माल सामान की ढुलाई में भी सक्षम है) की शुरूआत में प्रतिदिन दोनो तरफ से दो दो फेरे (दो राउंड ट्रिप) होंगे। 25 नवंबर से मेंटेनेंस के लिए बंद हुई केवल यात्री वाली रो रो सेवा अभी शुरू नहीं होगी।