Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
PM Modi's helicopter could not take off for rally in Rudrapur due to bad weather-हेलीकाॅप्टर नहीं उड़ने से रैली को संबोधित नहीं कर पाए प्रधानमंत्री मोदी - Sabguru News
होम Headlines हेलीकाॅप्टर नहीं उड़ने से रैली को संबोधित नहीं कर पाए प्रधानमंत्री मोदी

हेलीकाॅप्टर नहीं उड़ने से रैली को संबोधित नहीं कर पाए प्रधानमंत्री मोदी

0
हेलीकाॅप्टर नहीं उड़ने से रैली को संबोधित नहीं कर पाए प्रधानमंत्री मोदी

नैनीताल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उत्तराखंड में मौसम खराब होने के कारण कॉर्बेट पार्क से हेलीकॉप्टर से उड़ान नहीं भर सके। जिससे रुद्रपुर के मोदी मैदान में अपने प्रिय नेता को सुनने आये लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।

प्रधानमंत्री के उत्तराखंड दौरे में गुरुवार को मौसम खराब रहा और वह रैली स्थल तक नहीं पहुंच पाए। मौसम खराब होने के कारण  मोदी का हेलीकाॅप्टर उड़ान नहीं भर पाया। जिससे वह रैली को भी संबोधित नहीं कर पाए। अपने प्रिय नेता को सुनने के लिए जुटी भारी भीड़ को निराश होकर लौटना पड़ा। हालांकि उन्होंने मोबाइल से जनता को संबोधित करने का प्रयास किया।

मोदी के आज उत्तराखंड में कई कार्यक्रम प्रस्तावित थे। उन्हें रूद्रपुर में एक रैली को भी संबोधित करना था। रूद्रपुर स्थित मोदी मैदान पर भारी भीड़ मौजूद थी। उन्हें सुनने के लिए सुबह से ही लोगों को रेला मोदी मैदान पहुंच गया था।

मोदी तय कार्यक्रम के तहत सुबह देहरादून पहुंचे। बताया जा रहा है कि देहरादून स्थित ज्योलिग्रांट एयरपोर्ट में मौसम खराब होने के चलते वायुसेना का हेलीकाॅप्टर उड़ान नहीं भर पाया। उन्हें काफी देर तक ज्योलिग्रांट में रुकना पड़ा। जब मौसम साफ हुआ तो उनके हेलीकाॅप्टर ने देहरादून से कालागढ़ के लिये उड़ान भरी।

अपराह्न 12 से साढे बारह बजे के बीच वह कालागढ़ के पास बिजनौर जिले में अस्थायी रूप से तैयार एक हेलीपैड में उतरे। इसके बाद मोटर वोट के जरिये रामगंगा नदी से कार्बेट पार्क के ढिकाला जोन पहुंचे।

कार्बेट पार्क के सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री दो से तीन घंटा वहां रूके। इसके बाद मौसम खराब होने के कारण वह रैली स्थल पर नहीं पहुंच पाए। रूद्रपुर में 3340 करोड़ की एक वृहद परियोजना का शुभारंभ करना था। साथ ही मौके पर रैली को संबोधित करनी थी लेकिन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने बताया कि वे रैली स्थल तक नहीं पहुंच पाए।

भट्ट ने बताया कि कार्यक्रम में केन्द्रीय सामाजिक न्यायमंत्री थावर चंद्र गहलोत शामिल थे। उन्होंने परियोजना का शुभारंभ किया और प्रदेश को परियोजना के तहत 100 करोड़ रुपए का चेक प्रदान किया। मंच पर जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकाॅप्टर के नहीं उड़ पाने की घोषणा हुई जनता खड़ी हो गई और जनता ने मैदान छोड़ना शुरू कर दिया।

मोदी मैदान खचाखच भरा हुआ था। भीड़ मोदी को देखने और उन्हें सुनने को आतुर थी। रैली में प्रदेश के सभी लोकसभा सांसदों के अलावा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सभी मंत्री एवं विधायकगण मौजूद थे। बताया जा रहा है कि राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी कालागढ़ से प्रधानमंत्री के साथ थे और वे मोटर बोट से उनके साथ ढिकाला तक गये।

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री यहां शाम को सड़क मार्ग से बरेली के लिए निकल गए और वहां से वह हेलीकाॅप्टर से दिल्ली जाएंगे।