Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
pm narendra modi addresses Public Meeting at Bahraich in Uttar Pradesh.-देश काे नई ऊचांई पर ले जाने के लिए मजबूर नही, मजबूत सरकार चाहिए : मोदी - Sabguru News
होम UP Bahraich देश काे नई ऊचांई पर ले जाने के लिए मजबूर नही, मजबूत सरकार चाहिए : मोदी

देश काे नई ऊचांई पर ले जाने के लिए मजबूर नही, मजबूत सरकार चाहिए : मोदी

0
देश काे नई ऊचांई पर ले जाने के लिए मजबूर नही, मजबूत सरकार चाहिए : मोदी

बहराइच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महागठबंधन पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत को नई ऊचांई पर ले जाने के लिए देश में मजबूर नही एक मजबूत सरकार चाहिए।

मोदी ने मंगलवार को बहराइच शहर से तीन किमी दूर फत्तेपुरवा महाराजा सुहेलदेव स्थल पर विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पूरा देश चाहता है कि भारत महाशक्ति बने, दुनिया भारत का दम देखे, लेकिन यह काम कोई कमजोर, ढीली-ढाली, मजबूर सरकार नही कर सकती है। इसके लिये देश में एक मजबूत चाहिए।

उन्होंने कहा कि देश में कमजोर सरकार में साल- डेढ़ साल में प्रधानमंत्री बदल जाते हैं। भारत को नई ऊचांई पर पहुंचाने के लिए सरकार भी मजबूत होनी चाहिए। उन्होंने लोगों ने पूछा कि सपा और बसपा या कांग्रेस मजबूत सरकार दे सकते हैं क्या। महामिलावटी दल देश भर में जितनी कम सीटों पर लड़ रहे हैं, वो जमानत बचाने के लिए लड़ रहे हैं।

इनके जीतने का तो सवाल ही नहीं हैं। पूरे हिंदुस्तान में मोदी की ही लहर है। गठबंधन को न तो 2004 में मौका और न ही 2019 में मिलेगा। गठबंधन के लोग चाहते है कि किसी भी तरह कमजोर व खिचड़ी सरकार बन जाए। फिर तय करेंगे कौन बनेगा प्रधानमंत्री।

बहराइच सीट पर सांसद सावित्री बाई फुले के पाला बदलने के बाद भाजपा ने बलहा विधायक अक्षयवर लाल गोंड को उम्मीदवार बनाया है। मोदी ने कहा कि यह मेरा संकल्प है कि कोई भी गरीब किसी भी जाति, पंथ और संप्रदाय का हो, बिना पक्के घर के नहीं रहेगा।

उन्होंने कहा कि सबका साथ-सबका विकास यह हमारा मंत्र है और सबको सुरक्षा-सबको सम्मान, हमारा प्रण है। इसी के लिए हमने काम किया है और आगे भी इसी रास्ते में हम चलने वाले हैं। प्रधानमंत्री ने सपा-बसपा-रालोद गठबंधन की चुटकी लेते हुए कहा कि 23 मई को चुनाव परिणाम आने के बाद यह एक-दूसरे के कपड़े फाड़ेंगे। इनकी दोस्ती की एक्सपायरी डेट 23 मई ही है। सपा-बसपा या कांग्रेस जमानत बचाने के लिए लड़ रहे हैं। सपा और बसपा आज सुपड़ा साफ होने के डर से भले ही साथ आ गए हो।

उन्होंने रहिम का एक दो पड़ा और कहा कि रहिम कैसे निभे बैर गैर के संग। कुछ हफ्तों का ही साथ है। 23 तारीख इनकी एक्सपाईरी डेट पक्की है। रिजल्ट आते ही एक दूसरे के कपड़े फाड़ देंगे। मोदी ने कहा कि जब बैंको में खाते नहीं थे, तो उनहें ऋण कैसे मिलता। हमने 34 करोड़ जन धन खाते खुलवाए। हर पिछड़े वर्ग के लिए बैंक के खाते खोल दिए।

यह काम आपके चौकीदार ने किया है। जहां हमें गरीबों को बैंक तक ले जाने की चिंता है, वहीं महामिलावटी लोगों को सिर्फ अपने वोट बैंक की चिंता है। जहां सपा का वोट बैंक नहीं, क्या वहां बिजली देते थे क्या, वहीं बसपा का जहां वोट बैंक नहीं, क्या वहां बिजली देते थे क्या। अकेले हम ही हैं सबका साथ सबका विकास लेकर चले हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ सभी किसानों को मिले। 23 मई को फिर मोदी सरकार बनेगी तो पांच एकड़ का नियम भी हटा दिया जाएगा। सर्जिकल स्ट्राइक हो या एयर स्ट्राइक हो। हम कहीं पर भी घुस कर मार सकते हैं। इससे सुरक्षा बढ़ेगी, हम किसी के दबाव में नहीं आएंगे। मंदिरों में, बजारों पर रेलवे स्टेशन पर बम धमाके नहीं सुनाई पड़ते हैं। यह सिर्फ मोदी के डर से बंद हुए हैं।

खतरा सिर्फ टला है अभी। हमारे आसपास आंतकी नर्सरी चल रही है। क्या सपा या बसपा उसे रोक सकती है। कांग्रेस इसे बंद कर सकती है क्या। इनके राज में आंतकी स्लीपर सेल फले-फूले हैं। इस बार कमल पर पड़ा आपका वोट, राष्ट्र रक्षा के लिए होगा। गर्मी कितनी भी हो ज्यादा से ज्यादा वोट करांगे। मजबूत सरकार बनांएगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्री अनुपमा जायसवाल ने प्रधानमंत्री का बहराइच में स्वागत किया। प्रधानमंत्री बहराइच से पहले बिहार के मुजफ्फरपुर में थे। उन्होंने कहा महाराजा सुहेल देव की इस धरती को मैं नमन करता हूं। इतनी गर्मी में आपका हम सभी को आशीर्वाद देने पहुंचना किसी सौभाग्य से कम नहीं है। इस गर्मी में असली पसीना उनका छूट रहा है जो मोदी हटाओ- मोदी हटाओ के गीत गुनगुनाते रहते हैं।

योगी ने कहा कि भाजपा सरकार में एक तरफ गरीबों को मकान, शौचालय और बिजली मिल रही है तो दूसरी तरफ देश के अंदर सुरक्षा का भाव पैदा किया जा रहा है। हर स्तर पर विकास करने पर बल दिया जा रहा है। इससे पहले उत्तर प्रदेश में बिजली नहीं आती थी, बिजली आती भी थी तो देने में भी भेदभाव करते थे।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में बिना भेदभाव सभी को बिजली दी जा रही है। साथ ही अब बिजली सामान्य रूप से आ रही है। कांग्रेस के लोग आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते थे लेकिन आज आतंकवादियों को उनकी भाषा में जवाब दिया जा रहा है। कांग्रेस के समय आतंकवादियों से नरमी के साथ पेश हुआ जाता था सपा-बसपा काल में आतंकियों के नाम से मुकदमे वापस ले लिए जाते थे।