Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Police custody Accused of rape ran away - पुलिस अभिरक्षा से दुष्कर्म का आरोपी भागा - Sabguru News
होम Madhya Pradesh पुलिस अभिरक्षा से दुष्कर्म का आरोपी भागा

पुलिस अभिरक्षा से दुष्कर्म का आरोपी भागा

0
पुलिस अभिरक्षा से दुष्कर्म का आरोपी भागा
पुलिस अभिरक्षा से दुष्कर्म का आरोपी भागा
पुलिस अभिरक्षा से दुष्कर्म का आरोपी भागा
पुलिस अभिरक्षा से दुष्कर्म का आरोपी भागा

शिवपुरी । मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पुलिस अभिरक्षा से दुष्कर्म का एक आरोपी भाग निकला। कल दोपहर बाद हुए इस मामले में पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने पुलिस उप निरीक्षक पूनम कटारे एवं आरक्षक मनजीत को कार्य में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस सूत्रों ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पाएगा का कल्याण लोधी (25) 30 सितंबर से आर्म्स एक्ट के मामले में जेल में बंद था। पुलिस ने एक दिन पहले आरोपी को न्यायालय से दुष्कर्म के एक मामले में एक दिन के रिमांड पर लिया था। कल दोपहर बाद उसे न्यायालय में पेश करने के पूर्व स्वास्थ्य केंद्र पर एमएलसी के लिए ले जाया गया, वहां से वह पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। आरोपी के विरुद्ध पुलिस अभिरक्षा से भागने का प्रकरण भी दर्ज किया गया है।