Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Police detained five women in honeytrap case bhopal Mp - Sabguru News
होम Madhya Pradesh Bhopal हनीट्रैप मामले में 5 महिलाओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

हनीट्रैप मामले में 5 महिलाओं को पुलिस ने लिया हिरासत में

0
हनीट्रैप मामले में 5 महिलाओं को पुलिस ने लिया हिरासत में
Police detained five women in honeytrap case bhopal Mp
Police detained five women in honeytrap case bhopal Mp
Police detained five women in honeytrap case bhopal Mp

भोपाल मध्यप्रदेश की भोपाल और इंदौर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही कर एक हाईप्रोफाइल हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग के प्रकरण में पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है।

इंदौर से यूनीवार्ता संवाददाता के मुताबिक पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि बीते दिनों इंदौर के एक शासकीय अधिकारी की शिकायत पर यहां पलासिया थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया था। पीड़ित अधिकारी ने आरोप लगाया था कि भोपाल निवासी एक महिला ने उसका अंतरंग वीडियो बनाया है और अब वह रुपयों की मांग कर रही है। इस पर कल भोपाल के गोविंदपुरा, कमला नगर और अयोध्या नगर के अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर पुलिस ने तीन महिलाओं को हिरासत में लिया है।

सूत्रों के अनुसार इसी क्रम में इंदौर पुलिस ने इंदौर में भी आज दो जगह दबिश देकर दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों का दावा है महिलाओं से पूछताछ में कई हाईप्रोफाइल मामलों का खुलासा हो सकता है। पुलिस अधिकारी हिरासत में ली गयी महिलाओं से लगातार गहन पूछताछ कर रहे हैं।