Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Police kicked on my stomach during detention : K Surendran-केरल पुलिस ने हिरासत में मेेरे पेट पर लात मारी : के सुरेंद्रन - Sabguru News
होम Headlines केरल पुलिस ने हिरासत में मेेरे पेट पर लात मारी : के सुरेंद्रन

केरल पुलिस ने हिरासत में मेेरे पेट पर लात मारी : के सुरेंद्रन

0
केरल पुलिस ने हिरासत में मेेरे पेट पर लात मारी : के सुरेंद्रन
Police kicked on my stomach during detention : K Surendran
Police kicked on my stomach during detention : K Surendran
Police kicked on my stomach during detention : K Surendran

सबरीमला। केरल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महासचिव के सुरेंद्रन ने राज्य पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि शनिवार रात चित्तार थाने में हिरासत के दौरान उनके पेट पर लात मारी गई थी।

सुरेंद्रन ने आज सुबह मीडिया को वीडियो क्लिप भेजकर आरोप लगाया कि जब वह एहतियातन हिरासत में थाने में थे तो पुलिस ने उनके साथ मारपीट भी की। सुरेंद्रन ने जिलाधिकारी के समक्ष दिए बयान में कहा कि पुलिस ने कल रात थाने में हिरासत के दौरान मेरे पेट पर लात मारी। मुझे तीन बजे थाना से एक जीप में बैठाया गया। पुलिस ने उन्हें आज सुबह सात बजे जिलाधिकारी के समक्ष बयान देने के लिए पेश किया था।

भाजपा नेता ने शिकायत की कि पुलिस ने उन्हें नियमित दवा, पेयजल तथा शौचालय सुविधाओं से वंचित रखा जो मानवाधिकारों का उल्लंघन है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक सुरेंद्रन को एहतियातन हिरासत में लिया गया था लेकिन बाद में कई गैर जमानती मामलों में थाने में उनकी गिरफ्तारी को दर्शाया गया। पुलिस उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने से पहले उनकी चिकित्सा जांच के लिए जिला अस्पताल भी ले गई।

बाद में मजिस्ट्रेट ने उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया और उन्हें सुबह कोट्टाराक्कारा उप जेल भेज दिया गया। इस घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य में 100 से अधिक स्थानों पर सड़क जाम किया।

इसके कारण विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों और मुख्य सड़क मार्गों पर घंटों यातायात बाधित रहा जिससे बड़ी संख्या में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरेंद्रन की गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यहां सचिवालय मार्च भी निकाला।