Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
तृणमूल कांग्रेस नेता राजू सहानी चिटफंड धोखाधड़ी में अरेस्ट - Sabguru News
होम Headlines तृणमूल कांग्रेस नेता राजू सहानी चिटफंड धोखाधड़ी में अरेस्ट

तृणमूल कांग्रेस नेता राजू सहानी चिटफंड धोखाधड़ी में अरेस्ट

0
तृणमूल कांग्रेस नेता राजू सहानी चिटफंड धोखाधड़ी में अरेस्ट

कोलकाता। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तृणमूल कांग्रेस नेता एवं हलीशहर नगर पालिका के अध्यक्ष राजू सहानी को कथित चिटफंड धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार किया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि साहनी को आज आसनसोल की सीबीआई अदालत में पेश किया गया। सीबीआई की एक टीम ने साहनी को उत्तर 24 परगना में उनके हलीशहर स्थित घर से गिरफ्तार किया। उनके घर से 80 लाख रुपए नकद, पांच कारतूस के साथ एक बन्दूक और संपत्ति से संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए।

सीबीआई ने साहनी को शुक्रवार रात अक्टूबर 2018 में चिटफंड धोखाधड़ी को लेकर दर्ज मामले की जांच के संबंध में गिरफ्तार किया था। उन पर सनमर्ग वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन नामक कंपनी के फंड की हेराफेरी करने का भी आरोप लगाया गया है। मई 2014 में उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई को पश्चिम बंगाल और ओडिशा में सभी पोंजी घोटालों की जांच करने का निर्देश दिया, जिसमें लाखों निवेशकों को धोखा दिया गया था।

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बोले, देश में सबसे बड़े ‘पप्पू’ अमित शाह