Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Pooja Bhatt wants to make a documentary on Mahesh Bhatt - महेश भट्ट पर डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहती हैं पूजा भट्ट - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood महेश भट्ट पर डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहती हैं पूजा भट्ट

महेश भट्ट पर डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहती हैं पूजा भट्ट

0
महेश भट्ट पर डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहती हैं पूजा भट्ट
Pooja Bhatt wants to make a documentary on Mahesh Bhatt
Pooja Bhatt wants to make a documentary on Mahesh Bhatt
Pooja Bhatt wants to make a documentary on Mahesh Bhatt

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्मकार पूजा भट्ट अपने पिता महेश भट्ट पर डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहती हैं। पूजा भट्ट ने कहा कि वह अपने पिता महेश भट्ट पर डॉक्यूमेंट्री बनाएंगी।

पूजा भट्ट का मानना है कि उनके पिता महेश भट्ट हमेशा गिवर रहे हैं। वे कुछ न कुछ इंडस्ट्री को देते आए हैं। वे खुदको खुशकिस्मत मानती हैं कि, वह उनके करीब हैं। पूजा भट्ट ने कहा , “ भट्ट साहब समुद्र की तरह हैं जो हर बात को एब्जॉर्ब कर लेते हैं। उनके लिए कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। किसी भी दुनिया में उनको लेकर चले जाइए वे हमेशा दिल से बोलेंगे। ”

पूजा भट्ट ने कहा कि, मैं भट्ट साहब पर डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहती हूं। लेकिन इसे ऐसा न समझा जाए कि उन्हें ग्लोरिफाई करने के लिए ऐसा किया जाएगा। बल्कि मैं यह बताना चाहती हूं कि मैं ऐसा इसलिए करूंगी क्योंकि मैं खुद उन्हें समझना चाहती हूं। जिस व्यक्ति को पिता, दोस्त, शिक्षक कहती हूं वो आखिरकार है क्या? क्योंकि भट्ट साहब मेरी जिंदगी के गाइडिंग फोर्स रहे हैं और ऐसे ही वे कितने लोगों के गाइडिंग फोर्स रहे होंगे। उन्होंने हमारी जिंदगी को सही दिशा देखर बदला है और दूसरों के साथ भी ऐसा ही किया है।”