Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पुर्तगाल के राष्ट्रपति डी सोउसा ने जीता पहला दौर - Sabguru News
होम World Asia News पुर्तगाल के राष्ट्रपति डी सोउसा ने जीता पहला दौर

पुर्तगाल के राष्ट्रपति डी सोउसा ने जीता पहला दौर

0
पुर्तगाल के राष्ट्रपति डी सोउसा ने जीता पहला दौर
Portugal President de Sousa won the first round
Portugal President de Sousa won the first round
Portugal President de Sousa won the first round

मैड्रिड। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मारसेलो डुआर्टे रेबेलो डी सोउसा ने रविवार को हुए चुनाव में पहले दौर में जीत हासिल कर ली है।

पुर्तगाल में रविवारको चुनाव हुए थे जिसमें कुल 66 फीसदी वोट पड़े थे। डी सोउसी 50 फीसदी मतों की गिनती के बाद बढ़त बना बनाए हुए हैं।

चेगा पार्टी के आंद्रे वेंचुरा 12 फीसदी वोट के साथ दूसरे नंबर पर हैं जबकि सोशलिस्ट प्रत्याशी अना गोम्स 9.3 फीसदी वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

कोरोना महामारी के बीच पुर्तगाल में राष्ट्रपति चुनाव कराए गए हैं जिसमें डी सोउसा सहित छह अन्य प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। चुनाव पूर्व कराए गए सर्वे में डी सोउसा को करीब 60 फीसदी वोट मिलने और पहले दौर में जीत का अनुमान जताया गया था।

उल्लेखनीय है कि पुर्तगाल यूरोपिय संघ देशों का पहला ऐसा देश है जहां 2021 में चुनाव कराए गए हैं।