Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पुर्तगाल में संसद भंग, नए आम चुनाव की घोषणा - Sabguru News
होम Headlines पुर्तगाल में संसद भंग, नए आम चुनाव की घोषणा

पुर्तगाल में संसद भंग, नए आम चुनाव की घोषणा

0
पुर्तगाल में संसद भंग, नए आम चुनाव की घोषणा

लिस्बन। पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा ने संसद को भंग करने और अगले साल 30 जनवरी को नए आम चुनाव कराने की घोषणा की है।

पुर्तगाल में सत्तारूढ़ सोशलिस्ट पार्टी की सरकार के आगामी वर्ष के लिए बजट को गत माहांत में संसद की ओर से खारिज किए जाने के बाद उत्पन्न राजनीतिक संकट को हल करने की दिशा में डी सूसा ने गुरुवार को देश के नाम संबोधन में यह घोषणा की।

पुर्तगाल के संसद के 45 वर्षों में यह पहला मौका था, जब देश के बजट को मंजूरी नहीं दी गई। वहीं राष्ट्रपति ने संसद में बहस से पहले ही चेतावनी थी कि बजट खारिज कर दिए जाने की स्थिति में वह संसद को भंग कर देंगे और शीघ्र ही नया चुनाव कराएंगे। पुर्तगाल के संविधान के तहत संसद भंग होने के 60 दिनों के भीतर चुनाव कराए जाने का प्रावधान है।