Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 : पोस्टर का विमोचन - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 : पोस्टर का विमोचन

पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 : पोस्टर का विमोचन

0
पुष्कर में अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 : पोस्टर का विमोचन

अजमेर। राजस्थान पर्यटन विकास निगम पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन अजमेर द्वारा आगामी 4 से 7 मार्च तक पुष्कर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 के पोस्टर का आज कलेक्ट्रेट में राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्यमंत्री धर्मेंद्र राठौड़ ने विमोचन किया।

निगम अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए आज पोस्टर का विमोचन किया गया। यह पोस्टर अजमेर के धार्मिक संस्थानों, सरकारी एवं अर्द्ध सरकारी संस्थाओं एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि अंतराष्ट्रीय होली महोत्सव 2023 की सभी प्रारंभिक प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। अंतरराष्ट्रीय होली महोत्सव में जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, होमगार्ड, सिविल डिफेंस, शिक्षा विभाग, जनप्रतिनिधि गण, समाजसेवी संस्थाओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से विशाल आयोजन किए जाएंगे।

इस अवसर पर राजस्थान पर्यटन विकास निगम के प्रबंध निदेशक वीपी सिंह, कलेक्टर अंशदीप, पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, सुनील विश्नोई, अतिरिक्त कलेक्टर शहर भावना गर्ग, अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक अशोक शर्मा, नगर पालिका पुष्कर के पूर्व अध्यक्ष दामोदर शर्मा, शिव कुमार बंसल, विवेक पाराशर, नौरत गुर्जर, अरुण पाराशर, बैजनाथ पाराशर, हेमंत जोधा, कृपाल सिंह राठौड़, विश्राम चौधरी, अब्दुल फरहान खान सहित बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।