Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
करण जौहर की फिल्म मुंबईकर का पोस्टर रिलीज - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood करण जौहर की फिल्म मुंबईकर का पोस्टर रिलीज

करण जौहर की फिल्म मुंबईकर का पोस्टर रिलीज

0
करण जौहर की फिल्म मुंबईकर का पोस्टर रिलीज
Poster of Karan Johar film Mumbiker released
Poster of Karan Johar film Mumbiker released
Poster of Karan Johar film Mumbiker released

मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर की आने वाली फिल्म मुंबईकर का पोस्टर जारी कर दिया गया है। करण जौहर ने विजय सेथूपति और विक्रांत मेस्सी स्टारर फिल्म मुंबईकर का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। यह फिल्म एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी और मुंबई के पहलुओं को उजागर करेगी।

सोशल मीडिया पर करण जौहर ने फिल्म का पोस्टर जारी किया है। करण जौहर ने कहा, मैं बहुत ही गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। सिनेमा के दो जेंटलमैन साथ काम कर रहे है और मैं दोनों को पसंद करता हूं। एक है सिनेमैटोग्राफर संतोष सिवान और दूसरे हैं विजय सेथूपति सर। उनके काम की सराहना सभी करते हैं। दोनों जेंटलमैन साथ आए हैं और उन्होंने मुझे इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी करने का अवसर दिया हैl मैं इसे देखने के लिए उत्साहित हूं।

संतोष सिवान ने बताया, हर शहर की अपनी खूबसूरती होती है। यह बात मुंबई पर भी लागू होती है। मुंबई में एक चुंबकीय आकर्षण है। इसके चलते पूरे भारत से लोग यहां आते हैं। वह कई क्षेत्र और कई धर्मों के होते हैं। यह सपनों को पूरा करने का शहर हैl कंक्रीट जंगल के बीच कईयों का दिल धड़कता हैंl मुंबई मेट्रो शहर हो सकता है लेकिन मुंबईकर के लिए एक भावना है।