Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अजमेर में गौमाता कथा : बारिश के बीच निकली प्रभात फेरी - Sabguru News
होम Rajasthan Ajmer अजमेर में गौमाता कथा : बारिश के बीच निकली प्रभात फेरी

अजमेर में गौमाता कथा : बारिश के बीच निकली प्रभात फेरी

0
अजमेर में गौमाता कथा : बारिश के बीच निकली प्रभात फेरी

अजमेर। बीके कौल नगर स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित की जा रही दिव्य धेनुमानस गौमाता कथा के अवसर पर रविवार सुबह गौमाता कथा आयोजन समिति एवं संन्यास आश्रम की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई।

प्रवक्ता राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रभात फेरी कथा स्थल से प्रारंभ होकर हनुमान नगर स्थित श्री कल्याणेश्वर मंदिर पहुंची। यहां मंदिर में भजनों की प्रस्तुति देकर ज्ञानविहार स्थित श्रीराम मंदिर गई। यहां विश्राम कर विभिन्न मार्गो से होती हुई पुनः कथा स्थल लौटी।

राजेंद्र मित्तल ने बताया कि प्रभात फेरी के दौरान भक्तजन गौ माता का कीर्तन करते हुए चल रहे थे। प्रभात फेरी में काफी संख्या में महिला, पुरुष एवं वेदपाठी छात्र शामिल हुए। आलोक माहेश्वरी एवं टीकम शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी तथा कीर्तन किया।

इस दौरान रामकृष्ण महाराज, अजय शर्मा, भगवान सिंह चौहान, राजेंद्र गांधी, रामरतन छापरवाल, अशोक टाक, लक्ष्मीनारायण हटुका, आभा गांधी, गोकुल अग्रवाल, शांतिलाल, अनिल गोयल, कैलाश जोशी सहित क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।

गौमाता की सेवा करने वाला ही भगवान के समीप : गोपाल मणी