Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
विस्तारकों के प्रशिक्षण के बाद संगठन महामंत्री ने जिला भाजपा को दिए निर्देश
होम Rajasthan Jaipur विस्तारकों के प्रशिक्षण के बाद संगठन महामंत्री ने जिला भाजपा को दिए निर्देश

विस्तारकों के प्रशिक्षण के बाद संगठन महामंत्री ने जिला भाजपा को दिए निर्देश

0
विस्तारकों के प्रशिक्षण के बाद संगठन महामंत्री ने जिला भाजपा को दिए निर्देश
sirohi bjp office bearer in meeting with rajasthan pradesh sangathan mahamantri chandrashekhar mishra in mount abu
bjp, srohi bjp, chandrashekhar, mount abu
rajasthan bjp pradesh mahamantri addressing office bearer of sirohi bp in mount abu

सबगुरु न्यूज-सिरोही/माउण्ट आबू। माउंट आबू के बीकानेर पैलेस में प्रदेश के विस्तारकों के प्रशिक्षण वर्ग के समापन के बाद सभागार में भाजपा जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इसमें केन्द्रीय सह संगठन मंत्री वी सतीश, सांसद मदनलाल सैनी, प्रदेश महामंत्री भजनलाल का आथित्य था।

निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करतेह हुए कहा कि साढ़े चार साल के कार्यकाल में बहुत अच्छे कार्य हुए हैं। केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं, विकास उपलब्धियों और परिणामो को घर-घर दस्तक देकर पहुंचाएं। उन्होंने पदाधिकारियों में उत्साह का संचार करने लिए दावा किया कि आगामी चुनावों में भाजपा की जीत निश्चित है। लेकिन इसके लिए बूथ और शक्ति केन्द्रो को मजबूत करने में भाजपा कार्यकर्ताओं को जनता के साथ सीधा संवाद प्रभावी रूप से करना होगा।
भाजपा मीडिया सम्पर्क प्रमुख हरीश दवे ने बताया कि बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, सांसद देवजी पटेल, बाल सरंक्षण आयोग की अध्यक्ष मनन चतुर्वेदी, गोपालन राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, विधायक समाराम गरासिया, जगसीराम सभापति ताराराम माली, मण्डल प्रकोष्ठ मोर्चो के अध्यक्ष महामंत्री जिला विस्तारक दुर्गसिंह राजपुरोहित और अपेक्षित जनांे को संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने जिला बैठक में पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियो से संगठन की मजबूती विकास जनता की अपेक्षाएं, कार्यकर्ता की भूमिका और बूथ सरंचना पर पदाधिकारी जनप्रतिनिधियो के विचार-विमर्श किया और सुझाव लिए। संगठनात्मक कार्य योजनाओं पर चर्चा करते हुए मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने कहा कि देश की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की साफ नीयत पर है और विकास कार्यांे से उन्हें देशभर में समर्थन मिल रहा है। उनकी लोकप्रियता बढ़ने से देश के सभी विपक्षी दल बोखलाए हुए हैं। जबकि केंद्र के साथ राजस्थान की भाजपा सरकार समाज मे पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं।

संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने कहा कि आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनावों में भाजपा कार्यकर्ता और बूथ लेवल के कार्यकर्ता की भूमिका अहम हो गई है। इसके लिए प्रदेश संगठन की योजना के अनुरूप हर घर दस्तक देकर हमारे सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, प्रधान, चेयरमेन और सभी जनप्रतिनिधि विकास कार्य और उपलब्धियों को बताएं।

sirohi bjp, chandrashekhar
sirohi bjp office bearer in meeting with rajasthan pradesh sangathan mahamantri chandrashekhar mishra in mount abu

-संगठन महामंत्री ने दिये निर्देश
संगठन महामंत्री ने निर्देश दिए कि जिले के सभी सत्तर मंडलों के सभी बूथों पर वरिष्ठ पदाधिकारी को बूथ प्रभारी बनाये। सभी मंडलो की एक टीम दो पंचायतों का चयन कर वहां पर रात्रि विश्राम करे। रात्री चैपाल में ग्रामीणों से चर्चा करें जरूरत और पात्रता धारी आम जन या वंचित जन उसे सरकार की योजना का फायदा दिलाये।

सवेरे गांव के युवाओं से चाय पे चर्चा करें। गांव में कोई शहिद परिवार व भूतपूर्व सैनिक से मिलें और गांव के इतिहास से जुड़ी हुई चीजों को साझा करें। उन्होंने 9 से 11 जून तक जनता से सम्पर्क कार्यक्रम में सभी को जुट जाने को कहा। इसमें एक भी घर न छूटे। उन्होंने कहा कि सभी मंडलो के सहरी ग्रामीण क्षेत्रो में घर घर दस्तक देकर विकास योजनाओं को पहुचाना है।
बैठक में पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष तारा भण्डारी, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ रक्षा भण्डारी, जिला उपाध्यक्ष अशोक पुरोहित, मीडिया सम्पर्क प्रभारी हरीश दवे, जिला उपाध्यक्ष विजय गौठवाल, जिला महामंत्री अशोक थल, सभापति ताराराम माली, चेयरमेन सीमा भाटिया, जिला उपाध्यक्ष हिम्मत राजपुरोहित, मण्डल अध्यक्ष नरपतसिंह राणावत, महिपाल सिंह चारण, अशोक रावल, वाइस चेयरमैन अर्चना दवे, ईश्वरलाल ड़ागा ने भी अपने विचार रखे। सन्गठन महामंत्री चन्द्रशेखर ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के सफल आयोजन ओर सुंदर व्यवस्था के लिये जिला टीम को धन्यवाद दिया।