Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Prakash Javadekar in jaipur says modi govt again-किसानों की कर्जमाफी को कांग्रेस ने फुटबाल बना दिया है : प्रकाश जावड़ेकर - Sabguru News
होम Headlines किसानों की कर्जमाफी को कांग्रेस ने फुटबाल बना दिया है : प्रकाश जावड़ेकर

किसानों की कर्जमाफी को कांग्रेस ने फुटबाल बना दिया है : प्रकाश जावड़ेकर

0
किसानों की कर्जमाफी को कांग्रेस ने फुटबाल बना दिया है : प्रकाश जावड़ेकर

जयपुर। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री एवं लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी को कांग्रेस ने फुटबाॅल बना दिया है, सरकार को यह भी पता नहीं कि किसान कर्जमाफी के लिए पैसा कहां से आएगा।

जावड़ेकर ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए आयोजित कार्यशाला में सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य में कांग्रेस ने सरकार में आने के बाद अब तक कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया है। कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने के बाद इसी उधेडबुन में है कि महाराणा प्रताप महान थे या अकबर।

जावड़ेकर ने कहा कि भाजपा सदन में और सदन के बाहर जनता के मुद्दों को लेकर जनता के आक्रोश का नेतृत्व करेगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आर्थिक पिछड़ा वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण का फैसला ऐतिहासिक फैसला है। केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों में इसे जून से लागू कर दिया जाएगा।

कार्यशाला में प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने कहा कि केन्द्र सरकार की अभूतपूर्व एवं ऐतिहासिक योजनाओं को जनता के समक्ष पहुंचाना कार्यकर्ताओं का काम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का एकजुट होकर लोकसभा चुनाव के लिए परिश्रम करने का आह्वान किया।

कार्यशाला के समापन सत्र को सम्बोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं लोकसभा चुनाव सह-प्रभारी सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव भारत के भविष्य का निर्धारण करने वाला चुनाव है। इस चुनाव को कई अन्तर्राष्ट्रीय ताकतें भी प्रभावित करने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमें बेहतर योजना बनाकर समन्वय के साथ भाजपा की जीत का मार्ग प्रशस्त करना है।