Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
प्रतापगढ़ में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मृत्यु हुयी
होम Headlines प्रतापगढ़ में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मृत्यु हुयी

प्रतापगढ़ में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मृत्यु हुयी

0

प्रतापगढ़ | उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ के मान्धाता क्षेत्र में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मृत्यु हो गयी। पुलिस के अनुसार भगवतगंज बाजार निवासी कामता सोनी की पत्नी नीलम सोनी (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में जल कर मृत्यु हो गयी।

उन्होंने बताया कि इलाहाबाद के मऊआइमा क्षेत्र के सेमरा भानुपुर निवासी मृतका के पिता बच्चे लाल सोनी ने उसके पति, ससुर, सास तथा ननद के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि ससुरालीजन दहेज में रुपये की मांग कर रहे थे, मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी को जलाकर मार डाला गया। वर्ष 2016 में उसकी शादी हुई थी और उसे दो वर्ष की पुत्री है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।