
औरंगाबाद। महाराष्ट्र में औरंगाबाद जिले के पैठण तालुका में बुधवार को सात लुटेरों ने दो महिलाओं से सामूहिक दुष्कर्म किया, जिनमें से एक आठ माह की गर्भवती है।
बिडकिन पुलिस के अनुसार पीड़ित महिलाएं बिहार की प्रवासी मजदूर हैं और इस जिले के टोंडोली गांव के एक खेत में रह रही थीं। बुधवार तड़के सात आरोपियों ने खेत में लूटपाट की और बाद में दो महिलाओं से दुष्कर्म किया। पीड़िताओं में से एक आठ माह की गर्भवती है जबकि दूसरी महिला ने एक पखवाड़े पहले ही बच्चे को जन्म दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक निमित गोयल और वरिष्ठ पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मारे जा रहे हैं।