Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कुल संपत्ति 60 करोड़ अमरीकी डॉलर घटी - Sabguru News
होम World Europe/America राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कुल संपत्ति 60 करोड़ अमरीकी डॉलर घटी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कुल संपत्ति 60 करोड़ अमरीकी डॉलर घटी

0
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कुल संपत्ति 60 करोड़ अमरीकी डॉलर घटी

वाशिंगटन। फोर्ब्स पत्रिका ने गुरुवार को रिपोर्ट जारी की जिसके मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कुल संपत्ति पिछले एक वर्षों में 60 करोड़ अमरीकी डॉलर घटी है। ट्रम्प की कुल संपत्ति 2.5 अरब डॉलर बताई गई है।

पत्रिका की ओर से जारी 400 सर्वाधिक धनवान अमरीकी लोगों की सूची में ट्रम्प को 339वां स्थान मिला है। वह पिछले एक वर्षों में 64 पायदान नीचे चले गए हैं। फोर्ब्स के अनुसार न्यूयॉर्क में ट्रम्प की नौ संपत्तियों में लगभग 32.6 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है जबकि गैर-न्यूयॉर्क पांच संपत्तियों में 12.4 करोड़ डॉलर की कमी दर्ज की गई है।

ट्रम्प के अधिकांश गोल्फ कोर्स और क्लबों में अनुमानित 13.7 करोड़ अमरीकी डॉलर की गिरावट आई है। हालांकि, फ्लोरिडा के पाम बीच में मौजूद उनके मार-ए-लागो क्लब के दामों में 10 करोड़ अमरीकी डॉलर की वृद्धि हुई।

फोर्ब्स पत्रिका के अनुसार ट्रम्प की संपत्ति में गिरावट कोरोना वायरस महामारी के कारण कई उद्योगों पर पड़ी मार के कारण हुई है। इन उद्योगों में होटल, गोल्फ कोर्स और क्लब शामिल हैं जिनमें ट्रम्प ने अपना अधिकतर निवेश किया है।