Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने किया नेहरू को याद, जाने क्या है इसके पीछे की वजह - Sabguru News
होम Breaking प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने किया नेहरू को याद, जाने क्या है इसके पीछे की वजह

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने किया नेहरू को याद, जाने क्या है इसके पीछे की वजह

0
प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति ने किया नेहरू को याद, जाने क्या है इसके पीछे की वजह
Prime Minister and President did Nehru remember, what is the reason behind it

नयी दिल्ली ,14 नवंबर :- राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु को उनकी जयंती पर नमन किया है।

श्री कोविंद ने कहा, “पहले प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरु को उनके जन्म दिवस पर सादर स्मरण।”

गौरतलब है कि श्री नेहरु के जन्म दिन को देश भर में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है और बच्चों के बीच वह चाचा नेहरू के नाम से लोकप्रिय हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु की जयंती पर उन्हें याद करते हुए देश के विकास में उनके योगदान की सराहना की।

श्री मोदी ने बुुधवार को एक टवीट् कर कहा, “पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु को उनकी जयंती पर नमन। इस मौके पर हम देश के स्वाधीनता संघर्ष और प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान उनके योगदान को याद कर रहे हैं।”