Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
prime minister modi launches bjp poll campaign in west bengal-प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल - Sabguru News
होम Headlines प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल

0
प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में फूंका चुनावी बिगुल

ठाकुरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में शनिवार को एक विशाल रैली के संबोधन के साथ चुनाव अभियान शुरू कर दिया।

मोदी ने इस दौरान नागरिकता संशोधन विधेयक के लिए समर्थन मांगा। मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी सरकार नागरिकता संशोधन विधेेयक लाई है। मैं तृणमूल से इसका समर्थन करने के लिए कह रहा हूं।

मोदी ने समाज की खातिर योगदान के लिए मतुआ संप्रदाय के संस्थापक हरिचंद ठाकुर की प्रशंसा की और पाथेर पंचाली के लेखक विभूतिभूषण बंद्योपाध्याय के योगदान का स्मरण किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि किसानों के कर्ज माफी की राजनीति वास्तव में उनकी आंखों में धूल झोंकने का प्रयास है।

उन्होंने कहा कि आपको किसी तरह का सिंडिकेट टैक्स नहीं देना पड़ेगा क्योंकि पैसा सीधे आपके बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा। मोदी ने कहा कि जिन किसानों ने कर्ज नहीं लिया है उन्हें भी ऋण माफी दी गई है।

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में जो किसान कर्ज नहीं चुका पाते हैं उन्हें पुलिस का प्रकोप झेलना पड़ता है और इस राज्य की मुख्यमंत्री कर्नाटक के मुख्यमंत्री का समर्थन कर रही हैं।

मोदी ने कहा कि मैं देख सकता हूं कि आपमें से काफी लोग इस व्यापक रैली मैदान में प्रवेश नहीं कर सके क्योंकि यह क्षमता से अधिक भरा हुआ है। मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप अपनी जगह पर रहें। मैं आप सभी का यहां आकर समर्थन देने के लिए धन्यवाद देता हूं। आप लोगों का उत्साह देखकर मैं आश्वस्त हूं कि बंगाल विकास के लिए परिर्वतन चाहता है।

उन्होंने कहा कि मैं आप सभी काे यहां इतनी बड़ी संख्या में आने और भाजपा को समर्थन देने के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं। ठाकुर नगर ने बंगाल के सामाजिक इतिहास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ठाकुर नगर का व्यापक योगदान है। मैं आप सभी के साथ यहां गौरवान्वित महसूस करता हूं।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद पूर्ववर्ती सरकारों ने निरन्तर गांवों की अपेक्षा की। इस तरीके से नया भारत अधिक दिनों तक नहीं चल सकता है। वास्तव में देश का विकास गांव आधारित होना चाहिए। मोदी दलित मतुआ समुदाय की कुलमाता बिनापानी देवी जो ‘बारो-मा’ समुदाय सदस्य के रूप भी जानी जाती हैं, के घर में स्थित मंदिर भी गए।

इससे पूर्व मोदी कोलकाता से 64 किलोमीटर दूर ठाकुर नगर पहुंचे। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया और कहा कि रैली मैदान से महज 50-70 मीटर दूर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के पोस्टर मोदी के बैनर के ऊपर लगाए गए हैं।

सिन्हा ने कहा यह इस बात का प्रमाण है कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। हमारे एक कार्यकर्ता ने जब इन गतिविधियों का विरोध किया तो उस पर हमला किया गया। मोदी दुर्गापुर के दौरे पर भी जाएंगे और अपनी यात्रा के दौरान 294 किलोमीटर लंबे आंदल-सैनथिया-पाकुड़ और खाना-सैनथिया विद्युतीकृत रेल खंड राष्ट्र को समर्पित करेंगे।

इस रेल खंड के विद्युतीकरण से उत्तर और उत्तर पूर्व भारत में कोयला, पत्थर, रोड़ी को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने में आसानी होगी। वह 20 किलोमीटर लंबा हिजली-नारायणगढ़ तीसरे लाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। प्रधानमंत्री का दुर्गापुर दौरा भाजपा का राज्य में ‘गणतंत्र बचाओ'(लोकतंत्र बचाओ) कार्यक्रम का एक हिस्सा होगा।