Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को जयंती पर किया नमन - Sabguru News
होम Delhi प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को जयंती पर किया नमन

प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को जयंती पर किया नमन

0
प्रधानमंत्री मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को जयंती पर किया नमन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार सुबह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती पर उनके समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ जाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

मोदी आज सुबह श्री वाजपेयी की समाधि पर गए और श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, अन्य केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता भी वहां मौजूद थे।

इससे पहले मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व प्रधानमंत्री आदरणीय अटल बिहारी वाजपेयी जी को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन। अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा।

भारत रत्न स्व. वाजपेयी तीन बार प्रधानमंत्री रहे। वे हिंदी कवि, पत्रकार और एक प्रखर वक्ता थे। वे भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में एक थे और 1968 से 1973 तक उसके अध्यक्ष भी रहे। वह भारतीय जनता पार्टी के संस्थापकों में भी थे। उनका जन्म 25 दिसंबर 1924 को ग्‍वालियर में हुआ था।