Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Prime Minister Narendra Modi health secrets after 24 hours working - Sabguru News
होम Breaking 24 घंटे लगातार काम के पीछे यह है मोदी की सेहत का राज

24 घंटे लगातार काम के पीछे यह है मोदी की सेहत का राज

0
24 घंटे लगातार काम के पीछे यह है मोदी की सेहत का राज
Prime Minister Narendra Modi health secrets after 24 hours working
Prime Minister Narendra Modi health secrets after 24 hours working
Prime Minister Narendra Modi health secrets after 24 hours working

जहां पर आज देश के प्रधानंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी अपना 67वां जन्मदिन मना रहे हैं। और वो लगातार काम करते रहे हैं। जिससे उन्होंने ना तो कभी छुट्टी ली है ना ही कभी बीमार होते हैं। उनका फिटनेस लेवल किसी युवा से कम भी नहीं है।

आखिर इतना 24 घंटे काम करने के बावजूद वो अपने को इतना फिट कैसे रख पाते हैं। तो आइए, हम आपको बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने आप को कैसे इतनी फिट रखते हैं।

1. योग
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रात को किसी काम कितना भी देर से सोते हो, लेकिन उनके सुबह उठने का समय निर्धारित है, वो सुबह 4 से 5 बजे के बीच उठ जाते हैं। और नियमित रूप से योग करते हैं। जिसमें वे सूर्य नमस्कार, प्राणायाम और योगासन शामिल है। यही उनकी एनर्जी और फिटनेस का मूलमंत्र हैं।

2. वॉकिंग
पिछले काफी सालों से यह उनका रुटीन बना हुआ है, जिसमें वे रोजाना वॉकिंग जरूर करते हैं। इससे बल्ड का सर्कुलेशन अच्छा रहता है।

3. मेडिटेशन
नरेन्द्र मोदी नियमित रूप से मेडिटेशन करते हैं। जिससे उनको तनाव, स्ट्रेस और मानसिक थकान नहीं होती है और उनकी एनर्जी बनी रहती है।

4. हेल्दी ब्रेकफास्ट
नरेन्द्र मोदी अपने ब्रेकफास्ट में हेल्दी फूड ही लेते हैं, जिसमें पोहा, खाखरा, भाखरी और अदरक वाली गुजराती चाय जैसा हल्का नाश्ता शामिल है। इससे उनको दिनभर ऊर्जा (एनर्जी) मिलती है।

5. वेजीटेरियन
आपको बता दें कि मोदी प्योर वेजीटेरियन है। खाने वो फ्रूट्स और वेजीरेबल्स के साथ गुजराती और साउथ इंडियन ही पसन्द करते हैं। जिससे उनको थकान और हेवीनेस महसूस नहीं होती है।

6. स्नैक्स
वे दिन में कभी एकसाथ ज्यादा नहीं खाते हैं। वे बीच-बीच में फ्रूट्स और हल्का स्नैक्स लेते रहते हैं। जिससे उनकी एनर्जी बनी रहती है। और उनको नींद और थकान नहीं सताती है।

7. गुनगुना पानी
नरेन्द्र मोदी हमेशा ही गुनगुना पानी पीते हैं। जिससे लगातार यात्रा और उपवास के दौरान भी उनकी एनर्जी बनी रहती है।

8. मादक पदार्थों से परहेज
यह भी उनकी सेहत के राज की एक बड़ी वजह है। वे कभी भी मादक पदार्थों की सेवन नहीं करते हैं। वे ना तो स्मोकिंग करते हैं और ना ही शराब पीते हैं।

9. उपवास
आपको बता दें कि नरेन्द्र मोदी अपने इतने व्यस्त कार्यक्रम होते हुए भी पूरे नवरात्र या 9 दिन और इसके अलावा भी उपवास रखते हैं। इस दौरान वे नींबू पानी का सेवन करते हैं। इससे उनकी बॉडी डिटॉक्स होती है और एनर्जी लेवल बना रहता है।

10. काम प्रति लगाव
इस बात को तो सभी जानते हैं कि वे किनता भी काम हो उसे करते हैं, चाहे उन्हें कितने घंटे भी काम करना पड़े। काम के प्रति यह लगन ही उन्हें कभी थकान महसूस नहीं होने देती।

11. आध्यात्मिक
नरेन्द्र मोदी का आध्यात्मिक से लगाव है। वे इससे जुड़ी किताबें पढ़ते रहते हैं। जो इनको मानसिक रूप से फिट रहने में मदद मिलती है।

12. साउंड स्लीप
आपको बता दें कि देश के प्रधानमंत्री की काम की व्यस्ता के कारण 24 घंटे में मात्र 3 से 4 घंटे ही सो पाते हैं। साउंड स्लीप के कारण उनको बिस्तर पर लटने के 30 सेकेंड में ही नींद आ जाती है। और उठने पर वे फ्रेश महसूस करते हैं।

13. डीप ब्रीदिंग
वे दिन में कई बार डीप ब्रीदिंग करते हैं। जिससे उनके फेफड़ों में ऑक्सीजन की सप्लाई सुचारू रूप से होती है। और उनके शरीर को एनर्जी मिलती है।