Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Princess Haya Bint Al Hussein Leaves Crown Prince Husband And Flees To europe-धन और बच्चों के साथ दुबई के क्राउन प्रिंस की पत्नी रानी ने छोड़ा घर - Sabguru News
होम Headlines धन और बच्चों के साथ दुबई के क्राउन प्रिंस की पत्नी रानी ने छोड़ा घर

धन और बच्चों के साथ दुबई के क्राउन प्रिंस की पत्नी रानी ने छोड़ा घर

0
धन और बच्चों के साथ दुबई के क्राउन प्रिंस की पत्नी रानी ने छोड़ा घर

रियाद। दुबई के अरबपति शासक (प्रधानमंत्री और उपराष्ट्रपति) शेख मोहम्मद बिन राशिद अल- मखतूम की छठी पत्नी (रानी) हया बिन्त अल हुसैन घर से करीब 3 करोड़ 10 लाख पाउंड (271 करोड़ रुपए से अधिक) रुपए और दोनों बच्चों को लेकर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) छोड़कर चली गई हैं।

मीडिया रिपोर्टाें के मुताबिक वह इंग्लैंड की राजधानी लंदन में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक जर्मनी के राजनयिक ने दुबई से उन्हें बाहर निकालने में मदद की है, जिसके कारण दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संकट पैदा होने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

हया के जाने के बाद से ही यूएई के शेख मोहम्मद बिन राशिद अल-मखतूम ने तत्काल जर्मनी सरकार से उनके बारे में जानकारी मांगी। बल्कि शेख ने फोन पर बात कर के जर्मनी के शासकों से अपनी बेगम को लौटाने की मांग कर दी। लेकिन, जर्मनी के अधिकारियों ने उनके अनुरोध को अस्वीकार कर दिया।

मीडिल ईस्ट मॉनीटर के मुताबिक हया जर्मनी में बसना चाहती हैं। उन्होंने जर्मनी की सरकार से अपने बच्चों जालिया (11 साल) और जायद (सात साल) संग रहने के लिए राजनीतिक शरण मांगी है। बता दें कि रानी हया जॉर्डन के राजा अब्दुल्ला की सौतेली बहन हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक एक नया जीवन शुरू करने के लिए हया के पास तीन करोड़ 10 लाख पाउंड है। ऑक्सफोर्ड शिक्षित राजकुमारी हया 20 मई से सार्वजनिक रूप से नहीं देखी गई हैं और उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स, जो आमतौर पर उनके धर्मार्थ कार्यों की तस्वीरों से भरे हुए रहते थे, फरवरी से सक्रिय नहीं हुए हैं।

बताया जाता है कि जर्मनी के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री के उस अनुरोध को ठुकरा दिया कि उनकी पत्नी को वापस दुबई लौटाए जाने की मांग की है। दुबई शाही परिवार के सूत्रों के मुताबिक रानी हया ने देश छोड़ दिया है तथा अपने पति से तलाक मांगा है।

राजकुमारी हया से पहले शेख की बेटी राजकुमारी लतीफा ने भी देश छोड़कर भागने की कोशिश की थी। लेकिन, उसे भारतीय तट के नजदीक पकड़ लिया गया था, तब से वह लापता हैं। लेकिन कुछ लोगों का मानना है कि वह यूएई में ही हैं और उन्हें नजरबंद किया गया है। लतीफा ने कहा था कि वह पिता के अत्याचार के कारण देश से भागने पर मजबूर हुईं। मानवाधिकार समूहों का दावा है कि उन्हें दुबई में कैद में रखा गया है।

बताया जाता रहा है कि राजकुमारी हया पश्चिमी देशों से काफी रूबरू हैं, क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड की ही ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की थी। इसके बाद से वह सोशल वर्क में लग गई थीं। बीती फरवरी के बाद उन्हें किसी सार्वजनिक कार्यक्रम या फिर सोशल मीडिया अकाउंट पर भी नहीं देखी जा रही हैं। जबकि उससे पहले वह सार्वजनिक तौर पर काफी सक्रिय रहती थीं। सोशल मीडिया में उनकी आखिरी तस्वीर 20 मई को देखी गई थी।