Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Principal husband advocate shot dead in Kanpur - Sabguru News
होम Headlines यूपी कानपुर में प्रधान के पति अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या

यूपी कानपुर में प्रधान के पति अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या

0
यूपी कानपुर में प्रधान के पति अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या
Brother shot sister on angry love marriage in Bareilly
Principal husband advocate shot dead in Kanpur up
Principal husband advocate shot dead in Kanpur up

कानपुर उत्तर प्रदेश में कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र में घर से बाहर निकले प्रधान पति अधिवक्ता सत्येन्द्र भादौरिया की अज्ञात हमलावारों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामसारी गांव निवासी 52 वर्षीय अधिवक्ता सतेन्द्र भदौरिया शुक्रवार रात करीब दस बजे लघुशंका के लिए घर से बाहर निकले थे। घर से करीब 100 मीटर दूर अज्ञात हमलावारों ने उन्हें गोली मार दी जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि भदौरिया की पत्नी रामसारी गांव की प्रधान है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस का दावा है कि घटना का जल्द खुलासा कर दिया जायेगा। मामले की छानबीन की जा रही है।