Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
8 महीने बाद वापसी करने वाले पृथ्वी शॉ हुए ट्रोल, जानिए वजह - Sabguru News
होम Sports Cricket 8 महीने बाद वापसी करने वाले पृथ्वी शॉ हुए ट्रोल, जानिए वजह

8 महीने बाद वापसी करने वाले पृथ्वी शॉ हुए ट्रोल, जानिए वजह

0
8 महीने बाद वापसी करने वाले पृथ्वी शॉ हुए ट्रोल, जानिए वजह
prithvi shaw half century for mumbai scored 63 against assam
prithvi shaw half century for mumbai scored 63 against assam
prithvi shaw half century for mumbai scored 63 against assam

स्पोर्ट्स डेस्क। 8 महीने का बैन झेलने वाले पृथ्वी शॉ की मुंबई टीम में वापसी हो गई। उन्होंने वापसी वाले मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। रविवार को उन्होंने असम के खिलाफ 39 गेंद पर 63 रन बनाये। लेकिन इसके बाद भी वह सोशल मीडिया पर ट्रोल किये जा रहे है।

दरअसल, पृथ्वी शॉ का अहंकार क्रिकेट फैन्स को पसंद नहीं आया और ट्रोल कर हो गए। शॉ ने अर्धशतक लगाने के बाद बैट उठाया और दर्शकों की तरफ हाथ से इशारा किया। संभवत: वो ये कहना चाहते थे कि अब वो नहीं, उनका बल्ला बोलेगा। ऐसा ही इशारा भारतीय कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। इसका वीडियो BCCI ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है।

वहीं क्रिकेट फैंस को शॉ का यह अभिवादन पसंद नहीं आया और ट्रोल करते हुए एक फैन ने लिखा, “युवा खिलाड़ियों के साथ यही दिक्कत है। बैन के बाद कमजोर टीम के खिलाफ वापसी करते हुए अर्धशतक लगाना और फिर इस तरह का इशारा करना। शॉ को नम्रता सीखनी चाहिए।” एक अन्य यूजर ने लिखा, “असम के खिलाफ थी आपकी यह पारी और यह अंदाज। जब इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे तो कई शून्य मिलेंगे। याद रखिए, जब बल्ला बोलता है तो फिर मुंह से कुछ बोलने की आवश्यकता नहीं होती।”