Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
प्रियंका चोपडा के साथ फिर काम करेंगे अभिषेक बच्चन
होम Entertainment Bollywood प्रियंका चोपडा के साथ फिर काम करेंगे अभिषेक बच्चन

प्रियंका चोपडा के साथ फिर काम करेंगे अभिषेक बच्चन

0
प्रियंका चोपडा के साथ फिर काम करेंगे अभिषेक बच्चन
Priyanka Chopra And Abhishek Bachchan To Play Zaira Wasim's Parents In Their Next
Priyanka Chopra And Abhishek Bachchan To Play Zaira Wasim’s Parents In Their Next

मुंबई। बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ फिर काम करते नजर आ सकते हैं। शोनाली बोस के अगले प्रोजेक्ट में प्रियंका चोपड़ा अभिषेक बच्चन के अपोजिट काम करती नजर आ सकती हैं।

फिल्म में दोनों पति-पत्नी का किरदार निभाते नजर आएंगे और ‘दंगल’ स्टार जायरा वसीम उनकी बेटी का किरदार निभाएंगी। फिल्म आएशा चौधरी की जिंदगी पर आधारित होगी।

आयशा ऐसी बीमार से ग्रसित थी जिसमें फेफड़ों में कोशिकाएं बढ़ने लगती हैं और सांस लेने में दिक्कत पेश आने लगती है। आएशा ने लंबे वक्त तक जिंदगी से जंग लड़ी और वर्ष 2015 में वह 18 साल की उम्र में दुनिया से विदा हो गई।

जायरा वसीम को स्क्रिप्ट काफी पसंद आई और उन्होंने फिल्म के लिए सहमति भी दे दी है। शोनाली इस वक्त फिल्म के प्री-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं।

उम्मीद की जा रही है कि साल के मध्य तक फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। हालांकि इस बारे में आधिकारिक घोषणा की जानी अभी बाकी है। अभिषेक और प्रियंका इससे पूर्व फिल्म ब्लफ मास्टर, दोस्ताना और द्रोण में काम कर चुके हैं।