

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और फरहान अख्तर स्टारर फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह दिखा जा रहा था।
कलाकार : प्रियंका चोपड़ा,फरहान अख्तर,जायरा वसीम,रोहित सुरेश सराफ
निर्देशक : शोनाली बोस
मूवी टाइप : ड्रामा,फैमिली,रोमांस
अवधि : 2 घंटा 29 मिनट
रेटिंग : 3 स्टार
कहानी
दिल्ली के चांदनी चौक में अदिति (प्रियंका चोपड़ा) और निरेन चौधरी (फरहान अख्तर) की तीसरी संतान के रूप में जन्मीं आयशा (जायरा वसीम) जन्म से ही एससीआईडी नामक रेयर इम्यून डेफिशिएंसी सिंड्रोम से ग्रस्त थी, जिसमें छोटा से छोटा इंफेक्शन भी प्राणघातक साबित होता है, इसलिए मरीज बमुश्किल साल भर बच पाता है। अदिति और निरेन इस जेनेटिक बीमारी के चलते अपनी पहली बेटी तान्या को पहले ही खो चुके थे, नतीजतन आयशा को बचाने के लिए लंदन में इलाज के लिए चलते जाते है। आगे की कहानी जानने के लिए आपको सिनेमघरो में जाना होगा।