

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस के कुछ समय से दुनियाभर में जमकर चर्चे हो रहे है। अमेरिकन सिंगर निक जोनस से शादी करने के बाद से प्रियंका को हर कोई जानने लगा है। आये प्रियंका अपने पति के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती है, जिसकी वजह से वह चर्चा में बनी रहती है। लेकिन गूगल पर प्रियंका चोपड़ा सर्च करने पर कुछ और ही आ रहा है।

अब वह चोपड़ा से ‘प्रियंका सिंह’ हो गई है। यह हम नहीं बल्कि गूगल बता रहा है। दरअसल, गूगल पर प्रियंका चोपड़ा का नाम सर्च करने पर उनकी प्रोफाइल प्रियंका सिंह के नाम से दिखाई दे रही है। गूगल सर्च के विकिपिडिया बॉक्स में प्रियंका चोपड़ा के नाम की जगह प्रियंका सिंह देखा जा सकता है। इसके अलावा ‘पीपल सर्च फॉर’ के ऑप्शन में भी बाकी अभिनेत्रियों के नाम के साथ ही साथ प्रियंका के नाम को प्रियंका सिंह के तौर पर देखा जा सकता है।
गौरतलब है कि प्रियंका ने निक जोनस के साथ पिछले साल दिसंबर में डेस्टिनशन वीडिंग की थी। दोनों की शादी में देश और विदेश से मेहमान आये थे। दोनों की शादी राजस्थान के उदयपुर में हुई।