Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
शादी से निक सिलेंडर भी खुद लाए, प्रियंका चोपड़ा ने सुनाए रोचक किस्से - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood शादी से निक सिलेंडर भी खुद लाए, प्रियंका चोपड़ा ने सुनाए रोचक किस्से

शादी से निक सिलेंडर भी खुद लाए, प्रियंका चोपड़ा ने सुनाए रोचक किस्से

0
शादी से निक सिलेंडर भी खुद लाए, प्रियंका चोपड़ा ने सुनाए रोचक किस्से
priyanka-chopra-revealed-on-kapil-sharma-show-on-wedding-nick-jonas-bring-cylinder
priyanka-chopra-revealed-on-kapil-sharma-show-on-wedding-nick-jonas-bring-cylinder
priyanka-chopra-revealed-on-kapil-sharma-show-on-wedding-nick-jonas-bring-cylinder

ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ (The Sky Is Pink) के प्रमोशन में जुटी हैं। फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है। अब हाल ही में फिल्म का प्रमोशन करने प्रियंका कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचीं। इस शो के दौरान प्रियंका ने अपनी शादी को लेकर कई राज खोले।

प्रियंका ने कपिल को बताया कि निक ने शादी में कई काम किए यहां तक कि सिलेंडर भी खुद लाए। बीते साल प्रियंका और निक ने जोधपुर के उम्मेद भवन में शाही शादी की थी। दोनों की शादी ने दुनिया भर में जमकर सुर्खियां बटोरी थी। शो में प्रियंका ने कहा- ‘निक का परिवार शादी की तैयारी के लिए 10 दिन पहले ही जोधपुर पहुंच गया था। शादी की तैयारियों में निक के परिवार ने बहुत मदद की थी।’

उन्होंने आगे बताया कि निक ने खुद गैस सिलेंडर लाने तक का काम किया। यही नहीं जयमाल के दौरान मेरे भाई ने स्टेज पर मुझे उठाया तो जोनस के परिवार को लगा कि झगड़ा हो गया। उन्हें लगा कि कुछ करना चाहिए। तुरंत उन्होंने निक को उठाया और आगे की ओर धकेलने लगे।’ बता दें, यह शो 5 अक्टूबर को टेलीकास्ट होगा।