

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनास (Nick Jonas) 16 सितंबर को 27 साल के पुरे हो गए। इस प्रियंका उनके साथ ही थी और जबरदस्त तरीके से पति का जन्मदिन मनाया। वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे प्रियंका ने निक को हजारों की भीड़ में कुछ ऐसा सरप्राइज दिया कि वो हैरान रह जाते है।
अपने बर्थडे से एक दिन पहले ही रात में निक का एक म्यूजिक कॉन्सर्ट था। इस कॉन्सर्ट में प्रियंका भी पहुंचीं थीं। यहां तभी निक के बर्थडे का अनाउंसमेंट हुआ और प्रियंका भी स्टेज के ठीक पास खड़ी रहती है। पहले तो प्रियंका निक को गुलाब का फूल देती और फिर सबके सामने किस करती है। इसके बाद स्टेज पर निक का केक काटा गया और प्रियंका के साथ पूरे स्टेडियम ने निक के लिए बर्थडे सॉन्ग गाया।
View this post on Instagram
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं आपको जानकारी में बता दें, 2018 में प्रियंका और निक शादी के बंधन में बंधे। प्रियंका जल्द ही निर्देशक सोनाली बोस की फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ से बॉलीवुड में लंबे समय बाद वापसी करने जा रही हैं।