Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
भारत के लिए 6.50 करोड़ फीस लेंगी प्रियंका चोपड़ा!
होम Entertainment Bollywood भारत के लिए 6.50 करोड़ फीस लेंगी प्रियंका चोपड़ा!

भारत के लिए 6.50 करोड़ फीस लेंगी प्रियंका चोपड़ा!

0
भारत के लिए 6.50 करोड़ फीस लेंगी प्रियंका चोपड़ा!
Priyanka Chopra to be paid Rs 6.50 crore for salman khan's Bharat
Priyanka Chopra to be paid Rs 6.50 crore for salman khan’s Bharat

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आने वाली फिल्म भारत के लिये 6.50 करोड़ की फीस चार्ज कर सकती है। प्रियंका चोपड़ा फिल्म भारत से बॉलीवुड में कमबैक कर रही है। फिल्म में प्रियंका और सलमान खान की जोड़ी नजर आयेगी।

फिल्म में प्रियंका की फीस को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। पहले कहा जा रहा था कि वह यह फिल्म फ्री में करने वाली हैं। बाद में चर्चा हुयी कि प्रियंका इसके लिए 12 करोड़ी की मोटी फीस वसूलेंगी।

बताया जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा ‘भारत’ फ्री में नहीं कर रही हैं। वह इसके लिए 6.50 करोड़ की फीस चार्ज करेंगी। फिल्म ‘भारत’ में प्रियंका चोपड़ा पांच लुक्स में नजर आएंगी। यह लुक फिल्म में उनके किरदार के 28 साल की उम्र से लेकर 60 साल की उम्र को दिखाएगा। मेकअप, प्रोस्थेटिक और वीएफएक्स की मदद से इस पूरे एजिंग प्रोसेस को फिल्माया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि ‘भारत’ दक्षिण कोरिया की साल 2014 में आई फिल्म ‘ओड टू माई फादर’ से प्रेरित है। बताया जा रहा है कि सलमान की इस मेगाबजट फिल्म में दर्शकों को देश का 70 सालों का इतिहास दिखाया जाएगा, जिसमें भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी भी होगी। प्रियंका चोपड़ा और सलमान खान के साथ ही तब्बू, दिशा पाटनी और सुनील ग्रोवर भी अहम भूमिका निभाते दिखेंगे।