

मुंबई | बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह समय आने पर शादी करेंगी। प्रियंका और निक जोनास के बीच बढ़ती दोस्ती पिछले कुछ समय से सुर्ख़ियों में है। चर्चा है कि दोनो जल्द सगाई कर सकते हैं। प्रियंका ने माना है कि वो शादी करना चाहती हैं लेकिन समय आने पर।
प्रियंका ने कहा कि यदि वह शादी करती भी हैं तो भी नारीवाद के प्रति उसकी सोच पर कोई असर पड़ने वाला नहीं है। प्रियंका ने कहा कि वह शादी करेंगी। हालांकि इसके लिए जब उपयुक्त समय आएगा तभी वो ऐसा कर पाएंगी।
प्रियंका ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि शादी करने से आप छोटे या बड़े बन जाते हो। या कम या ज़्यादा फेमिनिस्ट।
प्रियंका खुद को सुपर रोमांटिक कहती हैं। प्रियंका ने कहा कि वह बहुत ही भावुक हैं और सोचती भी हैं कि हां क्यों नहीं। जब आप किसी से प्यार करते हो या किसी की इतनी केयर करते हो कि उसे स्पेशल फील करवाना चाहते हो तो ये ज़िन्दगी की सबसे अहम् और बड़ी बात होती है।