Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
अभिषेक बच्चन के साथ फिर काम करेगी प्रियंका चोपडा
होम Entertainment Bollywood अभिषेक बच्चन के साथ फिर काम करेगी प्रियंका चोपडा

अभिषेक बच्चन के साथ फिर काम करेगी प्रियंका चोपडा

0
अभिषेक बच्चन के साथ फिर काम करेगी प्रियंका चोपडा
Priyanka Chopra to star with Abhishek Bachchan for shonali bose film?
Priyanka Chopra to star with Abhishek Bachchan for shonali bose film?
Priyanka Chopra to star with Abhishek Bachchan for shonali bose film?

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल और जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से जूनियर बी अभिषेक बच्चन के साथ काम करती नजर आ सकती है।

चर्चा है कि प्रियंका चोपड़ा अब एक बार फिर से बॉलीवुड में काम करने को तैयार है। कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा, सलमान खान की फ‍िल्‍म भारत में लीड रोल न‍िभाने जा रही हैं।

सलमान के बाद अब प्रियंका, अभ‍िषेक बच्‍चन के साथ पर्दे पर नजर आएंगी। यह फिल्म 13 साल की आयशा चौधरी की कहानी होगी। आयशा गुरुग्राम की रहने वाली मोट‍िवेशनल स्‍पीकर थीं ज‍िनका 2015 में न‍िधन हो गया था।

आयशा को इम्‍यून ड‍िफ‍िश‍िएंसी ड‍िसआर्डर की समस्‍या थी लेक‍िन इसके बावजूद उन्‍होंने जाने माने टॉक शोज में व्‍याख्‍यान द‍िए। अभ‍िषेक और प्र‍ियंका इस फ‍िल्‍म में आयशा के माता-पिता की भूमिका अदा करेंगे। अंत‍िम बार दोनों 2008 में प्रदर्शित दोस्‍ताना फ‍िल्‍म में नजर आए थे।