Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Priyanka Chopra told us to add name of Jonas - प्रियंका चोपड़ा ने बतायी जोनस नाम जोड़ने की वजह - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood प्रियंका चोपड़ा ने बतायी जोनस नाम जोड़ने की वजह

प्रियंका चोपड़ा ने बतायी जोनस नाम जोड़ने की वजह

0
प्रियंका चोपड़ा ने बतायी जोनस नाम जोड़ने की वजह
Priyanka Chopra told us to add name of Jonas
Priyanka Chopra told us to add name of Jonas
Priyanka Chopra told us to add name of Jonas

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम के साथ पति निक जोनास का नाम जोड़ने की वजह बतायी है। प्रियंका चोपड़ा ,अमेरिकन सिंगर निक जोनास की पत्नी बन चुकी हैं।

शादी के बाद उन्होंने अपने नाम के साथ निक जोनास का नाम भी जोड़ लिया है आैर वह प्रियंका चोपड़ा जोनास बन चुकी हैं। एक चैट शो के दौरान प्रियंका ने वह वजह बताई जिसके चलते उन्होंने अपना नाम बदला। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में शादी करने का प्लान उनका नहीं बल्कि निक जोनास का था।

प्रियंका ने बताया कि शुरुआत में वह किसी निजी द्वीप पर शादी करना चाहती थीं। उन्होंने बताया, ‘मैं सबसे दूर किसी प्राइवेट आइलैंड पर शादी करना चाहती थी और हम इस बात को लेकर काफी परेशान थे। हमने मालदीव्स, मॉरिशस वगैरह कई ऑप्शंस सोचे लेकिन बात नहीं बनी। निक ने कहा, ‘हम इंडिया में शादी क्यों नहीं करते? क्या मुझे अपनी दुल्हन को उसके घर से नहीं लाना चाहिए।”

प्रियंका ने यह भी बताया कि उन्होंने शादी के बाद अपना नाम बदलकर प्रियंका चोपड़ा जोनास क्यों रखा। प्रियंका बताया, ‘मैं हमेशा से उनका नाम अपने नाम के साथ जोड़ना चाहती थी क्योंकि मुझे ऐसा लगता था कि हम एक ही परिवार का हिस्सा बनने जा रहे हैं। मैं इस मामले में थोड़ी ट्रडिशनल हूं, लेकिन मैंने अपनी पहचान बरकरार रखी है। मैं जो थी वह उसी में शामिल हो गए हैं।’