

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा फिल्म द स्काई इज पिंक में काम करती नजर आएंगी।प्रियंका चोपड़ा काफी समय से हॉलीवुड में व्यस्त थी। प्रियंका करीब दो साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं।
प्रियंका ने हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म ‘भारत’ साइन की थी। प्रियंका के पास अब फिल्म ‘भारत’ के अलावा ‘द स्काई इज पिंक’ नाम की एक और फिल्म है।
प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर एक ड्राफ्ट की तस्वीर शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा है- तैयारी शुरू हो गई, निक यह उनके स्क्रिप्ट की कॉपी है, जिसपर लिखा है- लेखक- सोनाली बोस, हिंदी डायलॉग- जूही चतुर्वेदी।