Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Priyanka Chopra will do lot less after marriage - शादी के बाद कमबैक करेगी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood शादी के बाद कमबैक करेगी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

शादी के बाद कमबैक करेगी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा

0
शादी के बाद कमबैक करेगी देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा
Priyanka Chopra will do lot less after marriage
Priyanka Chopra will do lot less after marriage
Priyanka Chopra will do lot less after marriage

मुंबई। बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद कमबैक करने जा रही है। प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास से शादी कर ली है। प्रियंका काफी समय से बॉलीवुड से दूर है। प्रियंका की अंतिम फिल्म वर्ष 2016 में ‘जय गंगाजल’ प्रदर्शित हुई थी। प्रियंका अब अपनी आगामी फिल्म ‘द स्काई इज पिंक’ की शूटिंग में जुट जाएंगी। प्रियंका को एक और बड़ी फिल्म मिल गई है।

चर्चा है कि प्रियंका चोपड़ा ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हीरा मंडी’ साइन कर दी है। इस फिल्म की कहानी गंगुबाई कोठेवाली की जिंदगी पर आधारित होगी। गंगूबाई मुंबई के कमाठीपुरा एरिया में अपना कोठा चलाकर उन लड़कियों की मदद करती थी जिन्हें पैसों की सख्त ज़रूरत होती थी। वहीं गंगूबाई इन लड़कियों के हक के लिए भी लड़ती थी।

फिल्म में प्रियंका गंगुबाई की भूमिका अदा करने वाली है। इस फिल्म के लिए प्रियंका के नाम की कोई अाधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि जल्द ही प्रियंका इस फिल्म की घोषणा कर सकती है।