Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Priyanka Gandhi accused BJP of bribing village heads - रिश्वत देकर नही खरीदे जा सकते अमेठी लोग : प्रियंका गांधी - Sabguru News
होम UP Amethi रिश्वत देकर नही खरीदे जा सकते अमेठी लोग : प्रियंका गांधी

रिश्वत देकर नही खरीदे जा सकते अमेठी लोग : प्रियंका गांधी

0
रिश्वत देकर नही खरीदे जा सकते अमेठी लोग : प्रियंका गांधी
Priyanka Gandhi accused BJP of bribing village heads
Priyanka Gandhi accused BJP of bribing village heads
Priyanka Gandhi accused BJP of bribing village heads

अमेठी। कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने भारतीय जनता पार्टी पर ग्राम प्रधानों को रिश्वत देने का आरोप लगाते हुये कहा कि कांग्रेस तो जनता के बीच अपना घोषणापत्र बांट रही है लेकिन भाजपा वाले पत्र नहीं बल्कि ग्राम प्रधानों को रूपयों से भरा लिफाफे भेज रहे हैं।

प्रियंका ने भाजपा पर अमेठी में ग्राम प्रधानों को 20-20 हजार रुपए रिश्वत देने का आरोप लगाते हुए शनिवार को रोड शो के दौरान कहा कि भगवा दल को गलतफहमी है कि पुश्तों से चले आ रहे प्रेम और सच्ची राजनीति की मिसाल को इतनी रकम में खरीदा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यहां गलत प्रचार हो रहा है कि पैसा बंट रहा है। कांग्रेस तो जनता के बीच अपना घोषणापत्र बांट रही है।

उन्होंने केन्द्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुये कहा कि क्षेत्रीय सांसद राहुल गांधी को ‘लापता’ बताने वाली स्मृति अमेठी आकर ‘नाटक’ कर रही हैं। उन्होंने कहा, ‘स्मृति ईरानी आप के क्षेत्र में नाटक कर रही हैं। वह खुद 16 बार अमेठी आई हैं जबकि आपके सांसद राहुल गांधी उनसे दोगुनी बार यहां आए हैं।

वे आपके गांव-गांव जाकर यहां रह चुके हैं। ये देश भर की मीडिया बुलाकर यहां के लोगों में जूतों का वितरण कर देती हैं। आपका अपमान करना चाहती हैं कि अमेठी के लोगों के पास जूते नहीं हैं। वह पूरी तरह नामसझ हैं, यह जान नहीं पाई हैं कि अमेठी की जनता क्या है।

प्रियंका ने कहा कि कि अमेठी ही नहीं, बल्कि पूरे देश में यही हो रहा है। आपके सामने बड़े-बड़े प्रचार किए गए। किसे मिले 15 लाख रुपए। दो करोड़ रोजगार कहे थे, किसको मिला रोजगार। किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात कही थी।

मैं पूरे उत्तर प्रदेश में घूम रही हूं, जहां भी जाती हूं, पता चलता है कि किसान को उपज का दाम नहीं मिलता। किसान कर्ज में डूब रहा है। अब तक 12 हजार किसान आत्महत्या कर चुके हैं। आपकी फसल बीमा के प्रीमियम के कुल दस हजार करोड़ रुपए बड़े-बड़े उद्योगपतियों की जेब में जा चुके हैं।