Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
मीडियाकर्मियों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा : अजय प्रताप सिंह - Sabguru News
होम Delhi मीडियाकर्मियों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा : अजय प्रताप सिंह

मीडियाकर्मियों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा : अजय प्रताप सिंह

0
मीडियाकर्मियों की समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा : अजय प्रताप सिंह

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य अजय प्रताप सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याण योजनाओं से देश में क्रांतिकारी परिवर्तन हुआ है।

आत्मनिर्भर भारत से देश में रोजगार बढ़ा है। देश आर्थिक मोर्च पर लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया को केंद्र और भाजपा शासित राज्यों की गरीबों के कल्याण के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी देने के लिए तेजी से कार्य करना चाहिए।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के मुख्यालय में आयोजित मीडिया से भेंट कार्यक्रम में सिंह ने मीडियाकर्मियों की समस्याओं पर भी बातचीत की।

कार्यक्रम की शुरुआत में समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि दी गई। एनयूजे अध्यक्ष रास बिहारी ने यादव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका मीडिया कर्मियों के प्रति व्यवहार हमेशा उदार रहा। राज्य सभा सदस्य सिंह ने कहा कि मीडिया कर्मियों की समस्याओं को लेकर संबधित मंत्रालयों से बातचीत करेंगे।

एनयूजे अध्यक्ष रास बिहारी, महासचिव प्रसन्ना महंती, उपाध्यक्ष और राज एक्सप्रेस के संपादक प्रदीप तिवारी, वरिष्ठ नेता एंकर संसद टीवी मनोज वर्मा, हिन्दुस्थान समाचार के एसोसिएट संपादक दधिबल यादव, खेल टुडे के संपादक राकेश थपलियाल, दैनिक भास्कर के राजनीतिक संपादक केपी मलिक, खेल टुडे के सलाहकार अशोक किंकर, जनसत्ता के अमलेश राजू, गोपीनाथ, पब्लिक एशिया के प्रधान संपादक मुकेश वत्स, अनुराग पुनैठा, अतुल मिश्र, राजेश भसीन, एनयूजे बिहार के संयोजक रणजीत तिवारी, हीरेंद्र राठौड़ आदि ने इस अवसर पर विचार व्यक्त किए।

एनयूजे उपाध्यक्ष और जर्नलिस्ट्स यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश के महासचिव प्रदीप तिवारी ने बताया कि आगामी 6,7 और 8 नवंबर को भोपाल संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन जाएगा जिसमें देशभर के पांच से ज्यादा पत्रकार हिस्सा लेंगे।