

आँखे भी लड़कियों की खूबसूरती का एक हिस्सा है, यदि किसी लड़की की आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स आ जाता है तो उसकी उस लड़की की पूरी पर्सनैलिटी गिर जाती है। अधिकांश लोगो का कहना है कि मोबाइल लैपटॉप का अधिक इस्तेमाल करने से आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स हो जाते हैं, पर यह पूरा सच नहीं है। हम आपको कुछ ऐसे कारणों के बारे में बताएंगे जिनके कारण आपको डार्क सर्कल्स की समस्या हो सकती है।
यदि आप नमक का सेवन ज्यादा करते हैं तो इस से आपको ब्लड प्रेशर, किडनी स्टोन, स्ट्रोक, दिल के दौरे के साथ-साथ कैंसर जैसी ख़तरनाक बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। और नमक का अधिक सेवन से आपको डार्क सर्कल्स की समस्या भी हो सकती है।
सोने के ग़लत तरीके से डार्क सर्कल्स की समस्या हो सकती है। यदि आप पेट के बल सोते हैं तो चेहरे पर फ्लूट अधिक मात्रा में जमा होने लगता है। जिससे आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स आ जाते है।
हमारे शरीर में आयरन की कमी होने से भी डार्क सर्कल्स की समस्या उत्पन हो सकती है। आयरन हमारे शरीर के अन्य हिस्सों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का कार्य करता है। ऐसे में आंखों के नीचे ऑक्सीजन ना पहुंचने से डार्क सर्कल्स हो सकते हैं।