Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
नालंदा में तीन लाख की संपत्ति की लूट, गृहस्वामी घायल - Sabguru News
होम Bihar नालंदा में तीन लाख की संपत्ति की लूट, गृहस्वामी घायल

नालंदा में तीन लाख की संपत्ति की लूट, गृहस्वामी घायल

0
नालंदा में तीन लाख की संपत्ति की लूट, गृहस्वामी घायल


राजगीर | बिहार में नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र में डकैतों ने एक मकान में डाका डालकर तीन लाख की संपत्ति लूट ली तथा गृहस्वामी को गोली मारकर घायल कर दिया।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यहां बातया कि मंगलवार की देर रात डकैतों ने देकपुरा गांव निवासी नारायण पाठक के मकान पर धावा बोला। इसके बाद डकैतों ने हथियार का भय दिखाकर परिवार के सदस्यों को कब्जे में ले लिया और लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर डकैतों ने नारायण पाठक को गोली मारकर घायल कर दिया तथा नकद और आभूषण समेत तीन लाख रुपये मूल्य की संपत्ति लूटकर फरार हो गये।

सूत्रों ने बताया कि घायल को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरीय अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।