Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
होेटल में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, आठ अरेस्ट - Sabguru News
होम Breaking होेटल में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, आठ अरेस्ट

होेटल में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, आठ अरेस्ट

0
होेटल में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़, आठ अरेस्ट

उधमसिंह नगर। उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जनपद के सितारगंज में पुलिस ने एक होटल में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ कर होटल मालिक समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उधमसिंह नगर पुलिस शनिवार को बताया कि सितारगंज पुलिस को झुनझुना होटल में शुक्रवार रात अनैतिक देह व्यापार की शिकायत मिल रही थी। इसके बाद उधमसिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर मानव तस्करी निरोधक बल (एएचटीयू) की प्रभारी निरीक्षक बसंती आर्य के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया।

टीम ने होटल में छापा मारकर अनैतिक देह व्यापार में लिप्त होटल मालिक कृष्ण कुमार अग्रवाल सहित आठ लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

सितारगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीम को होटल में तमाम खामियां भी पायी गयीं। होटल में न तो सीसीटीवी कैमरे लगे थे और न ही ठहरने वालों के पहचान पत्र एवं रजिस्ट्रर में नाम पता दर्ज किए गए थे।