Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पुड्डुचेरी में सनी लियोनी का विरोध, कार्यक्रम को रोका - Sabguru News
होम Entertainment Bollywood पुड्डुचेरी में सनी लियोनी का विरोध, कार्यक्रम को रोका

पुड्डुचेरी में सनी लियोनी का विरोध, कार्यक्रम को रोका

0
पुड्डुचेरी में सनी लियोनी का विरोध, कार्यक्रम को रोका

पुड्डुचेरी। केन्द्र शासित प्रदेश पुड्डुचेरी के पुराने किले परिसर में शुक्रवार रात होने वाले सनी लियोनी के डांस कार्यक्रम के विरोध में तमिझार कलाम कार्यकर्ताओं और समाजिक संस्थानों ने गुरूवार को प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी अपने हाथों में पोस्टर लिए हुए थे, जिसमें लिखा था कि सन्नी लियोनी का अश्लील नृत्य प्रदर्शन पुड्डुचेरी की लोकप्रियता और संस्कृति पर कुठाराघात करेगा। उन्होंने सवाल किया कोविड और ओमीक्रोन वेरिएंट के बढ़ते संक्रमण के बीच नए साल का उत्सव मनाने की जरूरत ही क्या है।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हुई। वहीं सन्नी लियोनी इस डांस कार्यक्रम में अब भाग लेगी या नहीं अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।