Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
PS Gollha sworn in as CM of Sikkim - पी एस गोले ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली - Sabguru News
होम Headlines पी एस गोले ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

पी एस गोले ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

0
पी एस गोले ने सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
PS Golay sworn as Chief minister of sikkim
PS Golay sworn as Chief minister of sikkim
PS Golay sworn as Chief minister of sikkim

गंगटोक । सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) दल के नेता प्रेम सिंह तमांग उर्फ गोले ने सोमवार को सिक्किम के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

राज्यपाल गंगा प्रसाद ने गाेले को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके बाद उनके मंत्री परिषद के सदस्यों को शपथ दिलायी गयी। आमतौर पर शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित होता है लेकिन श्री गोले ने खुले मैदान में शपथ लेने की इच्छा व्यक्त की ताकि जनता भी इस समारोह को देख सके।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों के बीच राजनेता में बी बी गुरुंग (92) , इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डी. बी चौहान, हमरो सिक्किम के अध्यक्ष बाईचुंग भूटिया, सिक्किम नेशनल पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष डी नमग्याल काजी उपस्थित रहे।