Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
puducherry news, BJP MLA KG shankar, KG shankar, bjp news, cardiac arrest, latest news
होम Headlines पुड्डुचेरी : भाजपा MLA केजी शंकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

पुड्डुचेरी : भाजपा MLA केजी शंकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

0
पुड्डुचेरी : भाजपा MLA केजी शंकर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

पुड्डुचेरी। पुड्डुचेरी के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी नेता एवं विधायक केजी शंकर का रविवार को हृदयगति रूक जाने से निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी और दो पुत्र हैं।

शंकर को सुबह सीने में दर्द की शिकायत हुई और कुछ देर बाद उन्होंने अंतिम सांस ली। उद्योग हस्ती एवं भाजपा की पुड्डुचेरी इकाई के कोषाध्यक्ष रहे शंकर चार वर्ष पहले विधानसभा सदस्य मनोनीत किए गए थे।

मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, विधानसभा अध्यक्ष वीपी शिवाकोलुन्तु और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वी सामीनाथन तथा अन्य नेता दिवंगत नेता के आवास पर पहुंचे और उन्हें श्रद्धांजलि दी।