Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पुणे: कैंसर ने छीन लिया था बेटे को, विज्ञान ने कर दिखाया ये चमत्कार - Sabguru News
होम Breaking पुणे: कैंसर ने छीन लिया था बेटे को, विज्ञान ने कर दिखाया ये चमत्कार

पुणे: कैंसर ने छीन लिया था बेटे को, विज्ञान ने कर दिखाया ये चमत्कार

0
पुणे:  कैंसर ने छीन लिया था बेटे को, विज्ञान ने कर दिखाया ये चमत्कार
Pune: Cancer had taken away son, science showed these miracles
Pune: Cancer had taken away son, science showed these miracles
Pune: Cancer had taken away son, science showed these miracles

सबगुरु न्यूज़, नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पुणे से एक अद्भुत मामला सामने आया है। एक युवक की जान कैंसर की वजह से चली गई लेकिन उसके स्टोर किए सीमन से दो बच्चे पैदा हुए हैं। हर मां की तरह राजश्री भी अपने बेटे प्रथमेश बहुत प्यार करती थीं। 27 साल केटे प्रथमेश की मौत ब्रेन कैंसर की वजह से हो गई थी। पाटिल को अपने बेटे से इतना ज्यादा लगाव था कि वे किसी भी कीमत पर अपने बेटे को वापस चाहती थीं। राजश्री पाटिल ने अपने बेटे का सीमेन स्टोर करा दिया था। डॉक्टरों की मदद से सेरोगेसी के जरिए उसी सीमेन से जुड़वां बच्चे एक लड़का और एक लड़की उन्हें मिले हैं। इन बच्चों को उन्हीं की एक रिश्तेदार ने जन्म दिया है। राजश्री पाटिल ने बच्चों को भगवान का उपहार बताया है और लड़के का नाम प्रथमेश रखा है। उन्होंने लड़की का नाम प्रीषा रखा है।

पाटिल ने कहा, मुझे अपने बेटे से बेहद लगाव था। वह जर्मनी के इंजीनियरिंग कॉलेज में मास्टर डिग्री की पढ़ाई करने के लिए गया हुआ था। जहां वो डॉक्टर से अपने ब्रेन कैंसर का इलाज करा रहा था। डॉक्टर ने प्रथमेश को कीमोथेरेपी के इलाज से पहले उसे अपने सीमेन को संरक्षित करने के लिए कहा था।

राजश्री आगे कहती हैं, मुझे पीरियड्स होने बंद हो गएं थे इसलिए मैं प्रेगनेंट नहीं हो सकती थी। फिर एक शादी-शुदा रिश्तेदार को मैंने सेरोगेट मां बनने के लिए कहा और उन्होंने मुझे तोहफे में दो जुड़वा बच्चे दिए।

उन्होंने कहा कि प्रथमेश ‘सिंहगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग’ से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद साल 2010 में जर्मनी चला गया था। साल 2013 में ब्रेन कैंसर का इलाज हुआ तो उसने अपनी आंखें खो दी। इसलिए हमने उसे भारत वापस बुलाकर मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में उसका इलाज करवाया। साल 2016 में फिर से उसे कैंसर हुआ और प्रथमेश इस बार बहुत ज्यादा बीमार हो गया था। 2016 में ही 3 सितंबर को उसकी मृत्यु हो गई थी।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो