Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Pune's deaf and mute woman was raped-पुणे की रेप पीड़िता मूकबधिर महिला ने ली इंदौर पुलिस की शरण - Sabguru News
होम Headlines पुणे की रेप पीड़िता मूकबधिर महिला ने ली इंदौर पुलिस की शरण

पुणे की रेप पीड़िता मूकबधिर महिला ने ली इंदौर पुलिस की शरण

0
पुणे की रेप पीड़िता मूकबधिर महिला ने ली इंदौर पुलिस की शरण
Pune's deaf and mute woman was raped
Pune's deaf and mute woman was raped
Pune’s deaf and mute woman was raped

इंदौर। महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक शासकीय अस्पताल में कार्यरत रेप पीड़ित मूकबधिर महिला ने इंदौर पुलिस के मूकबधिर पुलिस सहायता केंद्र से मदद की गुहार लगाई है। यहां पीड़ित कि काउंसलिंग कर संबंधित पुलिस से संपर्क किया जा रहा हैं।

मध्यप्रदेश पुलिस मुखबधिर सहायता केंद्र के संयोजक ज्ञानेंद्र और उनकी पत्नी मोनिका पुरोहित ने बताया कि पीड़िता लम्बे समय से कार्यस्थल पर यौन शोषण की शिकार हो रही है। बोलने सुनने में असक्षम पीड़िता का फायदा उठाकर उसके साथ 5 से अधिक लोगों के द्वारा दुराचार किए जाने का मामला सामने आया हैं।

लगभग 8 माह से पीड़िता पुरोहित दम्पती के संपर्क में है। जिसके फलस्वरूप आरोपियों के विरुद्ध संबंधित विभाग से कार्यवाही की मांग की गई थी। जिस पर आरोपियों के नियोक्ता संस्थान से मिले निर्देशों के अनुसार आगामी कार्रवाई की जा रही है।

इंदौर शहर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने बताया कि पीड़ित महिला की काउंसलिंग कर उसे घबराहट की स्थति से बहार निकालने का प्रयास पुलिस पुरोहित दम्पती के माध्यम से कर रही है। महिला के द्वारा बताई गई आपबीती गम्भीर किस्म के अपराध की ओर इशारा कर रही है। इंदौर पुलिस पुणे पुलिस से संपर्क कर आगामी प्रभावी कार्यवाही पर विचार कर रही है।