
अजमेर। पंजाब के फिरोजपुर जाते समय पीएम की सुरक्षा पर हुई चूक को लेकर भाजपा शहर ईकाई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।
भाजपा शहर ईकाई ने गांधी भवन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पंजाब के फिरोजपुर में सुरक्षा पर हुई चूक को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा शहर अध्यक्ष प्रियशील हाड़ा ने बताया कि पंजाब में पीएम मोदी के जीवन के साथ जो खिलवाड़ किया है। उसे लेकर भाजपा द्वारा गांधी भवन पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर कांग्रेस की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की गई।
भाजपा शहर अध्यक्ष प्रियशील हाड़ा ने काग्रेस की पंजाब सरकार को बर्खास्त करने और पंजाब के मुख्यंमत्री चरणजीत चन्नी से अपना इस्तीफा देने की मांग की गई।प्रर्दशन के दौरान महापौर बृजलता हाडा, एडवोकेट धर्मेंद्र गहलोत सहित नगर निगम के भाजपा पार्षद और कार्यकर्ता मौजूद रहे।