Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
पंजाब सरकार: अनाज मंडियों का 68 करोड़ रुपए से होगा विकास
होम India City News पंजाब सरकार: अनाज मंडियों का 68 करोड़ रुपए से होगा विकास

पंजाब सरकार: अनाज मंडियों का 68 करोड़ रुपए से होगा विकास

0
पंजाब सरकार: अनाज मंडियों का 68 करोड़ रुपए से होगा विकास
Punjab Government Development of Grain Market by 68 Crores
Punjab Government Development of Grain Market by 68 Crores
Punjab Government Development of Grain Market by 68 Crores

जालंधर। पंजाब में जालंधर जिले की अनाज मंडियों में गेहूं की आमद के मद्देनजर मंडीबोर्ड ने किसानों की सुविधा के लिए सभी प्रकार के प्रबंध मुकम्मल कर लिए हैं। मंडियों के पहुंच मार्ग और शैडो की मरम्मत के लिए सरकार ने 68 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं।

जिला कार्यकारी अभियन्ता गुरिवंदर सिंह चीमा ने आज बताया कि जालंधर जिले की कुल 12 अनाज मंडियों में 11 मुख्य प्रांगण, 27 उप प्रांगण और 40 खरीद केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सात मंडियों की सड़कों तथा शैडो की मरम्मत के लिए पंजाब सरकार ने 68 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। जल्दी ही मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाकी पांच मंडियों की सड़कों का कार्य पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाता है।

जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक तलविंदर सिंह चोपड़ा ने बताया कि इस बार जिले की मंडियों में पांच लाख टन गेहूं की आमद का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद के लिए जरूरी बारदाने का प्रबंध कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि गेहूं की ढुलाई के लिए लेबर तथा ट्रक आपरेटरों की निविदाएं मिल चुकी हैं। बारिश के कारण गेहूं की आमद में दो से तीन दिन की देरी हो सकती है।